Tata AIG Health Insurance Plans 2024 | Tata AIG Health Insurance Plans in Hindi

Tata AIG Health Insurance Plans in Hindi: निजी स्वास्थ्य बीमा प्रदाताओं में Tata AIG Health Insurance का नाम भी शामिल है। जो कि भारत की बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है। ये कंपनी टाटा ग्रुप और अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा स्थापित की गई है जो अपने ग्राहकों को न्यूनतम 3 लाख से अधिकतम 50 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर देती है। Tata AIG Health Insurance के तहत सामान्य चोट से लेकर गंभीर से गंभीर बीमारी को कवर किया गया है।

Tata AIG Health Insurance Plans

इस हेल्थ इंश्योरेंस में एक नहीं बल्कि कई प्लान्स शामिल किए गए हैं, जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकते है। Tata AIG Health Insurance Plans को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि Tata AIG Health Insurance 2023 क्या है? टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस क्यों लेना चाहिए? और Tata AIG Health Insurance Plans क्या हैं? इसके लिए पात्रता क्या है, Tata AIG Health Insurance कैसे लें? इन सभी चीजों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Tata AIG Health Insurance क्या है?

Tata AIG Health Insurance एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है जो काफी कम प्रीमियम लेकर अच्छा लाभ प्रदान करती है। ये हेल्थ इंश्योरेंस ग्राहकों को संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा कवर देती है। अगर ग्राहक नियमित रूप से प्रीमियम भुगतान करता है तो उसे आजीवन नवीकरण की भी सुविधा मिलती है। टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस के तहत कई सारे मेडिकेयर प्लान्स शामिल किए गए हैं जिनके तहत 2.5 लाख से लेकर 50 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज शामिल है। आइए जानते हैं कि Tata AIG Health Insurance Plans कौन से हैं।

Join Our WhatsApp Group!

Tata AIG Health Insurance Overview 2023

पोस्ट का नामTata AIG Health Insurance Plans
शुरू किया गयाTata Group और अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा
लाभविभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य बीमा, लोन, आजीवन नवीकरण जैसे कई लाभ प्राप्त होते हैं।
पॉलिसी प्लान्सटाटा AIG वेलश्योरेंस एग्जीक्यूटिव प्लान, टाटा AIG वेलश्योरेंस फैमिली प्लान, टाटा AIG वेलश्योरेंस वुमन प्लान, टाटा AIG क्रिटिकल इलनेस प्लान, इंडिविजुअल एक्सीडेंट और सिकनेस, हॉस्पिटल कैश प्लान  
एप्लीकेशन प्रोसेसऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटwww.tataaig.com

Tata AIG Health Insurance Plans Benefit And Eligibility

Tata AIG Health Insurance Plans और उसकी पात्रता और लाभ की जानकारी निम्नलिखित हैं –

1. टाटा AIG वेलश्योरेंस एग्जीक्यूटिव प्लान

यह प्लान हॉस्पिटलाइजेशन का खर्च, ICU में भर्ती होने का खर्च और सभी प्रकार की सर्जरी का खर्च कवर करता है। इसके तहत 9 प्रकार की बीमारियां कवर होती है, यानि इन 9 बीमारियों में से कोई बीमारी होने पर उसका निदान किया जाता है। टाटा एआईजी वेलश्योरेंस एग्जीक्यूटिव प्लान के तहत 3 स्टेज हैं जो कि क्लासिक, सुप्रीम और एलीट प्लान के नाम से जाने जाते हैं। इनके अंतर्गत हॉस्पिटल में एडमिट होने पर 90 दिनों का लाभ मिलता है और अगर ग्राहक ICU में भर्ती होता है तो 15 दिनों का लाभ दिया जाता है।

हॉस्पिटलाइजेशन के बाद भी इस प्लान के तहत कई लाभ मिलते हैं जैसे कि मरीज की देखभाल पर जो भी खर्च होता है उसे इस प्लान के तहत कवर किया जाता है। इस प्लान से संबंधित सारी जानकारी टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस प्लान का लाभ वे नागरिक उठा सकते हैं जो भारत के मूल निवासी है और जिनकी आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच है।

एलआईसी जीवन उमंग योजना

Amazon Pay ICICI Bank Credit Card

2. टाटा AIG वेलश्योरेंस फैमिली पॉलिसी

टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस के अंतर्गत टाटा एआईजी वेल इंश्योरेंस फैमिली पॉलिसी शामिल है जिसका लाभ परिवार के प्रत्येक सदस्य को दिया जाता है। इस प्लान के तहत परिवार के सदस्यों की देखभाल की जाती है। टाटा एआईजी वेलश्योरेंस फैमिली पॉलिसी के तहत 11 प्रकार की बीमारियों को कवर किया जाता है और हॉस्पिटल में भर्ती होने पर रिकवरी लाभ मिलता है। यदि ग्राहक इन 11 बीमारियों में से किसी एक बीमारी से ग्रसित हो जाता है और उसके निदान का लाभ क्लेम कर लेता है तो उसके बाद भी अन्य गंभीर बीमारी के लिए कवरेज मिलता रहेगा।

अगर ग्राहक की मृत्यु हो जाती है या वह विकलांग हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उसके बच्चो की शिक्षा का लाभ दिया जाता है। यह प्लान भी क्लासिक, सुप्रीम और एलीट प्लान के तौर पर मिलता है। इस प्लान के तहत जो रिकवरी लाभ मिलता है, वह अस्पताल में भर्ती होने के 5 दिन बाद दिया जाता है। टाटा AIG वेलश्योरेंस फैमिली पॉलिसी का लाभ न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष के ग्राहक ले सकते हैं। इनके अतिरिक्त 6 माह से 18 वर्ष तक के बच्चे और उच्च शिक्षा लेने वाले 23 वर्ष के बच्चे भी इस प्लान को खरीद सकते हैं।

3. टाटा AIG वेलश्योरेंस वुमन प्लान्स

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

टाटा एआईजी वेलश्योरेंस वुमन प्लान के तहत महिलाओं को कवर किया जाएगा। इस प्लान के तहत भी 11 प्रकार की गंभीर बीमारियों को कवर किया जाता है लेकिन कैंसर के तहत मिलने वाला कवरेज अन्य बीमारियों से ज्यादा है। इस प्लान के तहत दैनिक अस्पताल नकद लाभ मिलता है और कोई चोट लगने पर कॉस्मेटिक रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी का लाभ भी दिया जाता है। टाटा AIG वेलश्योरेंस वुमन प्लान में क्लासिक, सुप्रीम और एलीट प्लान शामिल हैं। ये प्लान न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष की महिला ले सकती है। इस योजना के तहत महिलाओं की संपूर्ण देखभाल शामिल है।

4. टाटा AIG क्रिटिकल इलनेस पॉलिसी

Tata AIG Health Insurance के तहत टाटा AIG क्रिटिकल इलनस पॉलिसी यह शामिल है जो गंभीर से गंभीर बीमारियों को कवर करती है। यह ऐसी बीमारियां हैं जिनके इलाज में बहुत सारे पैसे खर्च हो जाते हैं इसलिए आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह पॉलिसी लेना आने वाली समस्या का निदान बन सकता है। इसके अंतर्गत 11 प्रकार की बीमारियों को शामिल किया गया है जिसमें सेकंड ऑपिनियन का लाभ भी मिलता है। इस प्लान को 18 वर्ष से 65 वर्ष के ग्राहक ले सकते हैं। अन्य प्लान से इसमें बीमित राशि में वृद्धि देखने को मिलती है।

5. टाटा AIG इंडिविजुअल एक्सीडेंट और सिकनेस हॉस्पिटल कैश प्लान

जीवन में ऐसी परिस्थिति आ सकती है जब व्यक्ति को अस्पताल में लंबे समय तक के लिए भर्ती रहना पड़ता है, जितना लंबा समय अस्पताल में बीतता है उतना ज्यादा ही खर्चा भी बढ़ता है। इस खर्च को बचाने के लिए टाटा AIG इंडिविजुअल एक्सीडेंट और सिकनेस हॉस्पिटल कैश प्लान लिया जा सकता है। इस प्लान में कई तरह के लाभ मिलते हैं जैसे कि इस पॉलिसी को लेने से पहले मेडिकल चेकअप की जरूरत नहीं होती है।

किसी भी दुर्घटना और बीमारी के लिए हॉस्पिटलाइजेशन होने पर दैनिक लाभ मिलता है जो कि 180 दिनों तक का होता है। इसके अंतर्गत पांच अलग-अलग स्टेज होते हैं जिसे अपनी आवश्यकता अनुसार चुना जा सकता है। इन पांच स्टेज में दुर्घटना कवरेज, बीमारियों के लिए कवरेज और दुर्घटना चिकित्सा व्यय कवरेज आदि प्राप्त होते हैं। टाटा एआईजी इंडिविजुअल एक्सीडेंट और सिकनेस प्लान को 6 महीने से लेकर अधिकतम 65 वर्ष के आवेदक ले सकते हैं।

6. टाटा AIG ग्रुप एक्सीडेंट और सिकनेस हॉस्पिटल कैश पॉलिसी

टाटा एआईजी ग्रुप एक्सीडेंट और सिकनेस हॉस्पिटल कैश पॉलिसी के तहत ऐसी बीमारियों को कवर किया जाता है जो अचानक से कभी भी हो सकते हैं जैसे कि तनाव आदि। इस पॉलिसी को लेने का लाभ है कि पॉलिसी देने से पहले मेडिकल चेकअप की आवश्यकता नहीं होती और अस्पताल में भर्ती होने पर दैनिक लाभ मिलता है जो 180 दिनों का होता है। इसमें दुर्घटना, बीमारी और चिकित्सा व्यय को कवर किया जाता है जिसमें पति-पत्नी के मामले में 100% और बच्चो के मामले में 50% का कवरेज मिलता है। न्यूनतम 6 महीने से अधिकतम 65 वर्ष के ग्राहक इस प्लान को खरीद सकते हैं।

बीमा क्या होता है?

Tata AIG Health Insurance Plans क्यों लें

टाटा AIG हेल्थ इंश्योरेंस के तहत बहुत सारे लाभ मिलते हैं इसलिए इस प्लान को खरीदने के बारे में विचार किया जा सकता है, ये लाभ निम्नलिखित है –

  • टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत जीवन भर नवीकरण करने की सुविधा है लेकिन इसकी शर्त है कि प्रीमियम का भुगतान नियमित रूप से होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत कैश लेस Hospitalization की सुविधा है जिसके लिए 3000 से ज्यादा नेटवर्क अस्पताल स्थापित लिए गए हैं।
  • ग्राहक अपनी पॉलिसी को अन्य पॉलिसी के साथ पोर्ट कर सकता है।
  • इलाज में रखने का सारा खर्च इस पॉलिसी में कवर होता है।
  • ग्राहक पॉलिसी शुरू होने के 15 दिन के अंदर अपनी पॉलिसी को रद्द भी कर सकता है।
  • इस योजना के तहत 30 दिन का ग्रेस पीरियड भी दिया जाता है।

Tata AIG Health Insurance कैसे लें?

टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस लेने के लिए आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें और प्लान खरीदें, इसका पूरा प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है –

  • सबसे पहले आप Tata AIG Health Insurance की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएँ।
  • आपको साइट पर सारे Health Insurance Policy देखने को मिल जाएगी, आप जो भी प्लान लेना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कीजिए और Get Plan पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद सारी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके प्रीमियम आदि का भुगतान करें।
  • इतना करने के बाद पॉलिसी के सारे दस्तावेज आपको ईमेल कर दिया जाएगा।

Tata AIG Health Insurance Plans related FAQs

प्रश्न 1. Tata AIG Health Insurance में कौन से प्लान शामिल है?

उत्तर: टाटा एआईजी हेल्थ बीमा पॉलिसी में टाटा AIG वेलश्योरेंस एग्जीक्यूटिव प्लान, वेलश्योरेंस फैमिली प्लान,वेलश्योरेंस वुमन प्लान, क्रिटिकल इलनेस प्लान और इंडिविजुअल एक्सीडेंट और सिकनेस प्लान शामिल हैं।

प्रश्न 2. Tata AIG Health Insurance का प्रीमियम भुगतान कैसे कर सकते हैं?

उत्तर: टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं।

प्रश्न 3. Tata AIG Health Insurance Plan कैसे लें?

उत्तर: टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की ऑफिशियल वेबसाइट tataaig.com से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लिया जा सकता है।

प्रश्न 4. Tata AIG की हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: TATA AIG की हेल्पलाइन / टोल फ्री नंबर 1800-266-7780 / 1800-22-9966 है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!