यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण 2024 | UP Birth Certificate, Janam Praman Patra Download @edistrict.up.gov.in

UP Janm Praman Patra Online Apply | up birth certificate | डाउनलोड जन्म प्रमाण पत्र यूपी | UP Birth Certificate: आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, यही कारण है कि शिशु के जन्म के कुछ दिन बाद ही आप Birth Certificate के लिए आवेदन कर सकते है। यदि बच्चे का जन्म किसी अस्पताल में बना है, तो उस समय संबधित अस्पताल ही आपको जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे देगा, जिसे आपको बाद में उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन करवाना होता है। यदि आप बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर ही इसे बनवा लेते है, तो आप इसे बिना किसी परेशानी के बनवा लेंगे, एवं आपको अतरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा।

UP Birth Certificate

आपको अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र शुरूआती समय में ही बनवाने की सलाह दी जाती है, क्यूंकि आगे चलकर हर जगह पर आपको इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। आजकल किसी भी सरकारी दस्तावेज को बनवाने के लिए आपको पहले की भांति सरकारी दफ्तरों के चक्कर नही लगाने पड़ते है बल्कि आप घर बैठे ही ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से बड़ी ही आसानी से UP Birth Certificate बनवा सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2024

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही अहम दस्तावेज होता है, बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत बच्चे को हर जगह पड़ सकती है। अतः बच्चे के जन्म लेने के 21 दिन के अंदर ही निःशुल्क बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अवश्य ही बना लेना चाहिए, यदि आप बच्चे के जन्म के 21 दिनों के बाद Birth Certificate हेतु आवेदन करते है तो आपको अतिरिक्त फीस/शुल्क देना पड़ सकता है।

Join Our WhatsApp Group!

यूपी  यूपी जन्म प्रमाण पत्र 2024 के बारे में यदि आप जानना चाहते है, तो कृपया हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें, क्यूंकि इस आर्टिकल में हमने इससे जुड़ी जानकारियां दी है, जैसे – उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र  क्या है, जन्म प्रमाण पत्र के फायदे, जन्म प्रमाण पत्र के लिये आवश्यक दस्तावेज, उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, UP Birth Certificate check आदि।

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र संक्षिप्त विवरण 2024

आर्टिकल नामUP Jaman Praman Patra
संबधित राज्य उत्तर प्रदेश
संबधित विभागराजस्व विभाग, यूपी
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के लोग
पोर्टल का नामई डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://edistrict.up.gov.in/edistrictup/

जन्म प्रमाण पत्र के फायदे ( Birth Certificate Benefits)

UP सरकार द्वारा दी जाने वाली किसी भी सरकारी योजना व सेवा का लाभ लेने के लिए आपको Birth Certificate UP की जरूरत पड़ती है। बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए, सबसे अहम दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र ही है। इसके अलावा बच्चों को यदि छात्रवृत्ति लेनी है तो भी आपको जन्म प्रमाण पत्र देना पड़ता है। पासपोर्ट बनवाने के लिए भी आपसे बर्थ सर्टिफिकेट मांगा जाता है। सभी सरकारी और गैर सरकारी दस्तावेजों के निर्माण के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती ही है।

यूपी जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दडाक्यूमेंट्स (Documents Required For UP Birth Certificate)

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है:

  • माता पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे के जन्म के बाद हॉस्पिटल से दिये जाने वाला सर्टिफिकेट जिसमें बच्चे के जन्म की तारीख, समय आदि लिखा हो।
  • माता पिता का पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
  • मोबाइल नंबर।
  • एड्रेस प्रूफ।
  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी ही होना चाहिए।

जन्म प्रमाण पत्र यूपी ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

UP Birth Certificate Online Apply: आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी घर बैठे उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र  बनवा सकते है । आगे हम आपको यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई 2024 के बारे में पूरी डिटेल्स बताने वाले है:

  • UP Birth Certificate Online apply करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/login पर भी क्लिक कर सकते है ।
  •  इसके बाद आपको अपना User Id  और पासवर्ड बनाना होगा। इसके लिए आपको General Public Sign Up में क्लिक करना होगा।
UP Birth Certificate
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा, आपको यहाँ पर अपना एक यूजर नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, नाम व पता सहीत पूछा गया सभी विवरण देना होगा।
UP Birth Certificate register
  • सभी विवरण भरने के नीचे Register विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार अब आपके मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर आपको यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा।
  • इसके बाद जेनरेट की गई यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर Login कर लें।
UP Birth Certificate login
  • अब अगले पेज पर आपको Birth का ऑप्शन दिखेगा, इस ऑप्शन में जाकर आपको Add Birth Registration पर क्लिक कर लेना है।
  • यहाँ पर क्लिक करते ही आपके सामने Uttar Pradesh Janam Praman Patra Form आ जायेगा। अब आपको इस UP Birth Certificate Form  में पूछी गई जानकारियों को भरना है। जिनमें बच्चे की सूचना, माता पिता की सूचना, जन्म स्थान, बच्चे के जन्म के समय माता और पिता का पता, माता-पिता का स्थायी पता और सूचना डाटा आदि है।
  • UP Janam Praman Patra Form को भरने के बाद आप दिए गए Save के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे जमा कर दें। इससे जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • अब आपको एक रेजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा जिसे लिखकर रख लें ताकि बाद में आप जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक उत्तर प्रदेश के लिए कर पाएं।

उत्तर प्रदेश उत्तराधिकार प्रमाण पत्र

ऑनलाइन यूपी जन्म प्रमाण पत्र कैसे चेक करें या यूपी जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें

अगर आपने उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण ऑनलाइन आवेदन किया है और अब आप यूपी जन्म प्रमाण पत्र स्टेटस चेक करना चाहते है तो इसके प्रोसेस के बारे में आगे हम आपको बताएंगे:

  • UP Birth Certificate Status Check करने के लिए सबसे पहले आपको ई नगर सेवा उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Citizen Services का विकल्प दिखेगा। इस ऑप्शन में जाने के बाद आपको Birth Certificate का विकल्प दिखेगा।
  • जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको यहाँ पर डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा। अतः इसे डाउनलोड कर लें। 
  • डाउनलोड करने के बाद आपके सामने Birth Certificate Status का पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आप Uttar Pradesh Janam Praman Patra Registration status चेक करने के लिए Acknowledgement Number, Registration Number या City Number और Date Of Birth डालकर सर्च कर लें।
  • अब आपके सामने ऑनलाइन अप्लाई की हुई Birth Certificate UP ओपन हो जाएगी जहाँ से आप Birth Certificate Uttar Pradesh Download भी कर सकते है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस तरह आज हमने आपको यूपी जन्म प्रमाण पत्र 2024 से जुड़ी सारी जानकारियां दी है ताकि आप भी ऑनलाइन घर बैठे बड़ी ही आसानी से UP Birth Certificate Download कर पाएं।

FAQ: यूपी जन्म प्रमाण पत्र 2024

प्रश्न 1. यूपी Birth Certificate से संबंधित जानकारियां लेने के लिए क्या कोई हेल्पलाइन नंबर है?

उत्तर: जी हाँ ! उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए दी गई हेल्पलाइन नंबर : 0522 -2304706 है।

प्रश्न 2. यूपी में जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जन्म के कितने दिनों के भीतर बनवाना पड़ता है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश में आपको Birth Certificate शिशु के जन्म के 21 दिनों के अंदर बनवाना पड़ता है , जिसके लिए कोई शुल्क नही लगेगा।

1 thought on “यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण 2024 | UP Birth Certificate, Janam Praman Patra Download @edistrict.up.gov.in”

Leave a Comment

error: Content is protected !!