यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल 2024 | UP FPO Shakti Portal Registration & Login @upfposhakti.com

UP FPO Shakti Portal Registration & Login 2024: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसान उत्पादक संगठन अर्थात FPO के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसका नाम यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल है। उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों के लिए यह पोर्टल बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इस एग्रीगेट पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन मोड पर उपलब्ध हो गई है। इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने मोबाइल नंबर के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।

यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल के तहत सरकार कृषि के लिए लॉन्च की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करेंगी जिससे इसका लाभ सभी लाभार्थियों तक पहुंच पाएगा। अक्सर सरकार द्वारा लांच की गई योजनाओं का लाभ अपात्र किसान उठा लेते हैं और जो किसान योजना के पात्र हैं वे ही योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को सही मंच भी प्राप्त नहीं हो रहा है जहां वे कृषि आदि की जरूरत पूरा कर सकते हैं और अपनी फसल को बाजारों तक पहुंचा कर फसल का सही दाम भी प्राप्त कर सकते हैं।

UP FPO Shakti Portal
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के अतिरिक्त एफपीओ मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है जिसके तहत ऑनलाइन पोर्टल पर दी जाने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। आगे इस लेख में हम आपको UP FPO Shakti Portal क्या है? इसके लाभ क्या है, पोर्टल को लांच करने का उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज, यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लॉगिन (UP FPO Shakti Portal Login) आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले है। अधिक जानकारी के लिए कृपया आप हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक बन रहे।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

यूपी FPO शक्ति पोर्टल क्या है?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा Farmer Producer Organization Shakti Portal (FPO Shakti Portal) की शुरुआत की गई है। जिसका उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाना है। अक्सर लघु एवं सीमांत किसान सरकार द्वारा जारी किए गए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं और योजना का लाभ अपात्र किसान उठा लेते हैं। इस समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा इस पोर्टल को लांच किया गया है जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाना है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को एग्रीकल्चर से जुड़ी बिजनेस एक्टिविटीज को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

UP FPO Shakti Portal ग्रुप कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर है। सरकार द्वारा आने वाले 5 साल में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने का लक्ष्य बनाया गया है जिसके लिए FPO पर 5000 करोड रुपए की राशि खर्च की जानी है। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने आने वाले समय में 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाने की स्वीकृति प्रदान की है और यह सुनिश्चित किया गया है कि इस ग्रुप में शामिल होने वाले सभी किसानों को अपने उत्पादन का मार्केट मिलेगा जिसमें उन्हें खाद्य, बीज, दवाइयां और कृषि उपकरण आदि खरीदने में आसानी होगी।

FPO शक्ति पोर्टल को 21 मार्च 2021 को बिल और मेलिंडा फाउंडेशन गेट्स ने तकनीकी और वित्त पोषण सहायता के साथ लांच किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से किसान आसानी से अपनी पहुंच बाजार तक बन पाएंगे। साथ ही उनकी मंडियों पर निर्भरता कम होगी और राष्ट्रीय तथा सीमा के पार व्यापार की सुविधा प्राप्त होगी। इस पोर्टल से किसानों को क्या लाभ मिलेगा और किसान इसका लाभ लेने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते है इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

UP FPO Shakti Portal 2024 Overview

पोर्टल का नामUP FPO Shakti Portal
शुरू किया गयाउत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान वर्ग
उद्देश्यफसलों की बिक्री के लिए बाजार की उपलब्धता सुनश्चित करना।
लाभकिसानों को सरकार द्वारा शुरू की गई सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और वे आसानी से कृषि संबंधी जरूरत तक अपनी पहुंच बना पाएंगे।
राज्यउत्तर प्रदेश
रजिस्ट्रेशन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटwww.upfposhakti.com

यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल को लांच करने का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन शक्ति पोर्टल (UP FPO Shakti Portal) को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य किसानों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस पोर्टल के तहत उन किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इसके अतिरिक्त इस पोर्टल का उद्देश्य किसानों के बाजार आधार का विस्तार करना और मंडियों पर किसानों के निर्भरता को काम करना भी है। सरकार अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय व्यापार को अच्छा बनाने का भी प्रयास कर रही है ताकि किसानों की गुणवत्ता में सुधार हो सके और उत्पाद को आसानी से बाजार तक पहुंचाया जा सके।

राष्ट्रीय कृषि बाजार

UP FPO Shakti Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस पोर्टल को राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लांच किया गया है जिसके तहत रोजगार सृजन, कुपोषण में कमी एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाना है।
  • इस पोर्टल के तहत लगभग 576 एफपीओ में से 471 एफपीओ रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
  • UP FPO Shakti पोर्टल के तहत राज्य के किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और सरकार अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने का भी प्रयास कर रही है।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठन, मुख्य गतिविधियों, संगठन संरचना और उत्पादन की सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • सरकार द्वारा लांच की जाने वाली सारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एफपीओ को मिलेगी।
  • सरकारी पोर्टल पर यह सुविधा भी उपलब्ध कराई है कि किसी के गांव, ब्लॉक, जिले या राज्य के आस-पास के विशिष्ट विषयों की प्रासंगिक जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
  • यह पोर्टल किसानों और उनकी फसल के खरीदारों के बीच पुल के रूप में कार्य करता है।
  • यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल किसानों को उनके बाजार आधार का विस्तार करने में मदद करेगा।
  • किसानों को एग्रीकल्चर से जुड़ी बिजनेस एक्टिविटी को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
  • 5 साल में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल पर 5000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • आने वाले समय में 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाने की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, इस ग्रुप में किसानों को प्रोड्यूस का मार्केट प्राप्त होगा जिसमें उन्हें खाद्य, बीज दवाइयां और कृषि उपकरण आदि खरीदने में मदद दी जाएगी।
  • किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • सुनिश्चित किया गया है कि नॉर्थ ईस्ट या पहाड़ के इलाकों में इस ग्रुप में कम से कम 100 किसान सदस्य होने चाहिए तथा मैदानी इलाकों में FPO Shakti ग्रुप के तहत 300 सदस्य होने जरूरी है।

यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल के लिए पात्रता क्या है

यदि आप UP FPO Shakti पोर्टल के तहत पंजीकृत होना चाहते हैं तो इसके लिए आपमें निम्न योग्यता होनी चाहिए –

  • केवल उत्तर प्रदेश राज्य का मूल नागरिक ही इस पोर्टल के तहत पंजीकृत हो सकता है।
  • राज्य के लघु एवं सीमांत किसान FPO शक्ति पोर्टल के तहत पंजीकृत होने के पात्र हैं।
  • पंजीकरण के लिए आवेदक किसान के पास सारे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

UP FPO Shakti Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

FPO शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड   
  • निवास प्रमाण पत्र   
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र  
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स   
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर   

UP FPO Shakti Portal पर पंजीकरण कैसे करें?

यदि आप इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए पात्र है और अब आप एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण (UP FPO Shakti Portal Registration) करना चाहते है तो इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें –

  • यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको UP FPO Shakti पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको Sign Up का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
up fpo shakti portal
  • फिर एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे कि –
    • पंजीकरण संख्या
    • पिनकोड,
    • दूरभाष संख्या
    • ईमेल आईडी,
    • एफपीओ कार्यालय का पता
    • एसपीओ का नाम
    • ब्लॉक
    • जनपद
    • पंजीकरण की तिथि
    • उपयोगकर्ता का नाम
    • पासवर्ड
    • बैंक खाता आदि।
up fpo shakti portal registration
  • इसके बाद आपको captcha code दर्ज करके के बटन पर क्लिक करके डिक्लेरेशन पर टिक करना होगा।
  • फिर आपको दिए गए “साइन अप करें” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद एफपीओ शक्ति पोर्टल यूपी पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UP FPO Shakti Portal Login कैसे करें?

  • यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल को ओपन करें।
  • इसके बाद पोर्टल के होम पेज पर दिए गए “लॉगिन करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर लॉगिन पेज ओपन होगा।
up fpo shakti portal login
  • इसमें यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही आप UP FPO Shakti पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

यूपी एफपीओ शक्ति मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?

सरकार द्वारा पोर्टल की सभी सुविधाओं का लाभ किसानों तक पहुँचाने के लिए एक मोबाइल ऐप भी लांच किया गया है। यदि आप UP FPO Shakti मोबाइल एप डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है –

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब सर्च बार के विकल्प पर क्लिक करके UP FPO Shakti टाइप करें।
  • अब आपके सामने इस ऐप की डिटेल्स आ जाएगी।
  • आपको इसके सामने दिए गए Install के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपके डिवाइस में UP FPO Shakti App डाउनलोड हो जाएगा।

यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल से जुड़े कुछ प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1. UP FPO Shakti Portal का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश एफपीओ शक्ति पोर्टल का उद्देश्य किसानों के बाजार आधार का विस्तार करके उन्हें कृषि से संबंधित सारी सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा कृषि क्षेत्र में जारी किए गए सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना है।

प्रश्न 2. यूपी FPO Shakti Portal का लाभ किसे मिलेगा?

उत्तर: यूपी FPO शक्ति पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के सभी लघु एवं सीमांत किसानों को मिलेगा।

प्रश्न 3. यूपी FPO शक्ति पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

उत्तर: यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल लॉगिन करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, फिर “लॉगिन करें” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके पश्चात लॉगिन डिटेल्स डालकर “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर दें। इस तरह आप ऑफिशियल पोर्टल पर आसानी से लॉगिन हो जायंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!