UP Scholarship 2023 | उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता

UP Scholarship | यूपी स्कॉलरशिप लास्ट डेट | Scholarship.up.nic.in Status | यूपी छात्रवृत्ति स्थिति देखें | Uttar Pradesh Scholarship Registration | यूपी स्कॉलरशिप 2023: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवार के छात्रों के लिए उप्र स्कालरशिप स्कीम की शुरुआत की है। गरीब परिवारों के ऐसे छात्र जो अपने परिवार के कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाते है। इनमे से कई छात्र ऐसे भी होते है, जो अपनी पढाई को आगे करना तो चाहते है, लेकिन पैसों की तंगी की वजह से वे ऐसा नही कर पाते है। छात्रों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की है।

UP Scholarship

गरीब परिवार के छात्रों को पढाई हेतु प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भी नेशनल स्कालरशिप पोर्टल की शुरुआत की है। आप इस पोर्टल के माध्यम से भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी इसी के तर्ज पर उत्तर प्रदेश स्कालरशिप की शुरुआत की है। इस लेख में हमने उत्तर प्रदेश स्कालरशिप के बारे में बताया है, यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है, इस आर्टिकल के माध्यम से आप इस योजना के उद्देश्य, योजना के लाभ, आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में जानेंगे, इसीलिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

उत्तर प्रदेश छात्रवृति 2023

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश छात्रवृति योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवार के छात्रों को अवश्य ही मदद मिलेगी। यदि आप एक मेधावी यानि पढ़ने में होशियार है, तो आपको इस योजना के अंतर्गत स्कालरशिप के लिए अवश्य ही आवेदन करना चाहिए। यदि आपने 10वीं या 12वीं कक्षा पास कर ली है, तो आपको इस योजना हेतु अवश्य आवेदन करना चाहिए।

Join Our WhatsApp Group!

यदि आप 10वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ रहे है, तो आपके लिए इस स्कालरशिप को पाने का अच्छा अवसर है, आपको इसके लिए अपनी कक्षा में अच्छे नंबर लाने होंगें। यदि आप इन कक्षाओं में अच्छे नंबर लाते है, तो आपको उत्तर प्रदेश स्कॉलर योजना का लाभ अवश्य मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश छात्रवृति योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामउत्तर प्रदेश छात्रवृति योजना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के लोग
उद्देश्यराज्य के छात्रों को शिक्षा हेतु प्रोत्सहान करना
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.scholarship.up.gov.in/ 

उत्तर प्रदेश छात्रवृति योजना का उद्देश्य

  • इस योजना से राज्य के जरूरतमंद गरीब परिवार के छात्रों को मदद मिलेगी।
  • पैसों की कमी के कारण अब यूपी का कोई भी गरीब परिवार का बच्चा अपनी पढाई का सपना अधूरा नहीं रहेगा। क्यूंकि यदि वह दसवीं या बारहवीं कक्षा में अच्छे नंबर लाते है, तो उन्हें इस वजीफे का लाभ मिलना लगभग सुनिश्चित है।
  • बच्चे छात्रवृति योजना से पढ़कर भविष्य में देश निर्माण में भूमिका निभा सकेंगे, इसके अलावा व स्वयं व परिवार का जीवन स्तर सुधार पायेंगें।

उत्तर प्रदेश छात्रवृति कितने प्रकार की है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के मेधावी गरीब परिवार के बच्चों को दी जाने वाले छात्रवृतियों को श्रेणियों के आधार पर बांटा है 

माइनॉरिटी वेलफेयर (अल्पसंख्यक)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृति योजना में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को भी लाभ दिया जाता है। इनमें मुख्यतः सिख, मुस्लिम, ईसाई, पारसी और जैन धर्म आदि धर्म के लोग आते है। यदि इन वर्गों से कोई भी बच्चा पढाई लिखे लिखाई में अच्छा है, और वह दसवीं व 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाते है, तो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

बैकवर्ड क्लास (पिछड़ा वर्ग) वेलफेयर छात्रवृति

छात्रवृति की इस श्रेणी में वे छात्र आते है जो बैकवर्ड श्रेणी से जुड़े हुए होते है। पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए उन्हें अलग – अलग जगह चक्कर नही काटने पड़ते है। 

SC / ST श्रेणी

इस श्रेणी में वे छात्र आवेदन कर सकते है जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में आते है। इस श्रेणी में वाले छात्र भी इस छात्रवृति योजना में आवेदन कर सकते है। उत्तर प्रदेश राज्य में लागू इस योजना में केवल उसी राज्य के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है। 

सामान्य जाति के छात्र

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे छात्र जो राज्य की सामान्य श्रेणी से सम्बन्ध रखते है। वे भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है। 

इन चारों श्रेणी में आने वाले छात्र इस योजना में आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है। 

नेशनल करियर पोर्टल

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना

UP Scholarship फ्लो चार्ट

उत्तर प्रदेश छात्रवृति योजना के यह फ्लो चार्ट निम्न है – 

  • सबसे पहले आवेदक को इस पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है। 
  • इसके बाद आवेदक को अपना आधार को Authenticate करना होता है। 
  • इसके आवेदक को फॉर्म भरना होता है। 
  • इसके पश्चात आवेदन पत्र को चेक किया जाता है। 
  • इसके बाद फॉर्म में लगाये दस्तावेजों की जांच की जाती है। 
  • इसके बाद छात्रवृति की राशि आवेदक को दे दी जाती है।

ये भी पढ़ें –

यूपी पोर्टल पंजीयकरण

उत्तराखंड रोजगार पंजीकरण

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल

उत्तर प्रदेश छात्रवृति के तथ्य

उत्तर प्रदेश छात्रवृति में आवेदक को आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। 

  • यह पोर्टल सभी श्रेणी के लिए यानी एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य के लिए एक ही है। 
  • जो संस्थान पहले से आयोग द्वारा ब्लैकलिस्ट किये गये है, उन संस्थान के छात्रों को इस योजना के तहत लाभ नही दिया जाएगा।
  • आवेदक को अपने बैंक की पासबुक की फोटोकॉपी अपने साथ रखनी होती है।
  • जो छात्र पहले से पंजीकृत है वो केवल लॉग इन कर के इस योजना का आवेदन कर सकते है।

उत्तर प्रदेश छात्रवृति के लिए मापदंड

उत्तर प्रदेश छात्रवृति योजना के लिए इन सभी मापदंडों का होना जरुरी है – 

  • आवेदक केवल उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये। 
  • आवेदक का स्कूल और कॉलेज में दाखिला लिया हुआ होना चाहिए। 
  • प्री मेट्रिक छात्रवृति में आवेदन करने के लिए छात्र कक्षा 9 या कक्षा 10 में पढाई करता हुआ होना चाहिए। 
  • पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति में आवेदन करने के लिए छात्र कक्षा 9 या कक्षा 10 में पढाई करता हुआ होना चाहिए।
  • कक्षा 9 और 10 में पढने वाले छात्र जो सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक श्रेणी में हो उनके लिए आय ज्यादा से ज्यादा 1 लाख रूपये होने चाहिए। 
  • कक्षा 9 और 10 में पढने वाले छात्र जो सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक श्रेणी में हो उनके लिए आय ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रूपये होने चाहिए।
  • कक्षा 9 और 10 में पढने वाले छात्र जो एससी और एसटी श्रेणी में हो उनके लिए आय ज्यादा से ज्यादा 2 लाख 50 हजार रूपये होने चाहिए। 

यह इस योजना के लिए पात्रता है। इसके अलावा इस योजना और छात्रवृति पोर्टल पर आवेदक करने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज भी होते है। यह सभी जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है – 

  • आवेदक को आवेदन करना चाहता है उसका आधार कार्ड होना जरुरी है। 
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र। 
  • आवेदक की खुद की पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • आवेदक किस जाति श्रेणी का है उसका प्रमाण पत्र। 
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र। 
  • छात्र की स्कूल और कॉलेज की आईडी। 
  • छात्र के योग्यता परीक्षा की मार्कशीट। 
  • इसके अलावा इस साल की फीस की रसीद।
  • बैंक की पासबुक और बैंक की जानकारी।

उत्तर प्रदेश छात्रवृति के लिए रजिस्टर कैसे करे?

उत्तर प्रदेश छात्रवृति के लिए रजिस्टर करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते है –

  • Step 1 – सबसे पहले आपको इस छात्रवृति के पोर्टल पर आना होता है।
  • Step 2 – इस पोर्टल पर आने के बाद इसमें ऊपर मेन्यु बार में Student नाम से एक आप्शन दिखाई देगा।
  • Step 3 – इस पेज पर आने के बाद इसमें आपको अलग – अलग रजिस्टर करने के आप्शन मिल जायेंगे जिसमे Register link 1 , Register link 2 , Register link 3 इत्यादि। इनमे से किसी एक पर क्लिक कर के आप अगले चरण में जा सकते है।
UP Scholarship
  • Step 4 – किसी भी एक लिंक को ओपन कर के आप इस छात्रवृति के फॉर्म पर आ सकते है। 
  • Step 5 – इसके बाद इसमें अपनी श्रेणी के अनुसार आप्शन का चुनाव करे।
  • Step 6 – किसी भी आप्शन का चुनाव करने की बाद इसमें आपके सामने एक आप्शन फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपको जरुरी और निजी जानकारी पूछी जाति है, जिन्हें आप भर सकते है। 
  • Step 7 – इसके बाद यह फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। 

इस जानकारी में आवेदक का नाम, पिता का नाम, जन्म तारीख, शिक्षण संस्थान, जाति और वर्ग, इत्यादि की जानकारी पूछी जाती है। रजिस्टर करने के बाद आवेदक को इसमें लॉग इन करना होता है। लॉग इन करने के लिए यह प्रोसेस निम्न है – 

लॉग इन कैसे करे ? 

छात्रवृति योजना में आवेदन करने के लिए रजिस्टर करने के बाद लॉग इन करना होता है। लॉग इन करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते है। 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको इस आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है। 
  • Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें उपर्र मेन्यु में Student आप्शन में Login करने की कई आप्शन मिलते है। जिस छात्रवृति के लिए और जिस श्रेणी में आवेदन करना होता है। उसके हिसाब से लिंक पर क्लिक कर के आगे बढ़ सकते है। 
  • Step 3 – इसके बाद इसमें आपको लॉग इन करने के बाद पोर्टल के डैशबोर्ड पर आ जायेंगे। 

डेली करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छात्रवृति के लिए आवेदन कैसे करे ?

इस पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी छात्रवृति में आवेदन करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होता है – 

  • Step 1 – लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड पर कई तरह की छात्रवृति और उससे जुड़े आप्शन दिखाई देंगे। आप जिस भी श्रेणी के छात्रवृति के लिए आवेदन करना चाहते है उसके हिसाब से विकल्प का चयन कर सकते है। 
  • Step 2 – इसके बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे, इसके बाद अपनी श्रेणी का चुनाव करना होता है। 
  • Step 3 – इसके बाद इसमें फॉर्म से जुड़े कुछ दिशा निर्देश मिल जायेंगे जिसे पढ़ कर आपको Continue / Proceed पर क्लिक कर के आगे की और बढ़ना होता है। 
  • Step 4 – इसके बाद इसमें अपनी शैक्षिण योग्यता और उससे जुडी जानकारी भरनी होती है। इसे भर कर सबमिट करना होता है। 
  • Step 5 – इसके बाद इसमें आगे बढ़ कर अपनी निजी जानकारी भरनी होती है। इसके अलवा इसमें आपकी आय समबन्धित जानकारी भी भरनी होती है। 
  • Step 6 – इसके बाद इसमें अपनी जानकारी के साथ बैंक की जानकारी और बैंक से जुड़े दस्तावेज भी लगाने होते है। इसके साथ अपनी फीस की कॉपी अपलोड करनी होती है। 
  • Step 7 – इसके बाद्द इसमें गत वर्ष की शैक्षणिक जानकारी और फीस से जुडी जानकारी भी देनी होती है। 
  • Step 8 – इसके बाद इसमें कुछ दस्तावेज अपलोड करने होते है। दस्तावेज अपलोड करने होते है। 

दस्तावेज अपलोड करने के बाद इसमें फॉर्म को सबमिट करना होता है। सबमिट करने के बाद यह फॉर्म उस संस्थान में फॉर्म चला जाता है जहा इस फॉर्म को चेक किया जाता है। फॉर्म चेक करने के बाद इसको आगे फॉरवर्ड किया जाता है। जैसे ही फॉर्म सही पाया जाता है या Approve होता है तो उसके बाद आवेदक को छात्रवृति मिल जाती है।

स्कालरशिप पर स्टेटस कैसे देखे ? 

Scholarship में अपने फॉर्म का स्टेटस देखने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते है। 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको आधिकरिक वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इसके बाद इस पोर्टल पर Status के नाम से एक आप्शन दिखाई देता है।
  • Step 3 – इस लिंक पर आने के बाद आप एक नए पेज पर पहुच जायेंगे।
  • Step 4 – इसके बाद इस पेज पर आने के बाद अपना रजिस्टर नंबर और जन्म तारीख डालनी होती है और Search पर क्लिक करना होता है।
  • Step 5 – इसके बाद आपके फॉर्म का स्टेटस दिख जायेगा।

यह है एक सामान्य प्रोसेस अपने फॉर्म का स्टेटस देखने के लिए।

स्कालरशिप फॉर्म Renew कैसे करे ? 

स्कालरशिप को रेनेवल करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करे। इन आसान तरीके से अपनी छात्रवृति Renewal कर सकते है। 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको आधिकरिक वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इसके बाद इस पोर्टल पर Renewal के नाम से एक आप्शन दिखाई देता है। इसमें आप अपनी श्रेणी के हिसाब से लॉग इन कर सकते है। 
  • Step 3 – इसके बाद आप जैसे ही नए पेज पर आते है तो इसमें कई सारे आप्शन मिल जाते है जिसमे आपको अपनी निजी जानकारी भरनी होती है और सबमिट करना होता है।
  • इसके बाद Renewal में लॉग इन हो जायेंगे और उसके बाद अपनी छात्रवृति को Renewal कर सकते है।

इस लेख में आपको Up Scholarship के बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा और यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!