(Caneup.in) यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2024 | ऑनलाइन कैलेंडर, सर्वे डेटा @Caneup.in Download Official Mobile App.

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023 2024 | Ganna Parchi Online Calendar in Hindi 2024 | up sugar mill list | यूपी किसान नेट पर्ची कैलेंडर 2023-24, गन्ना सर्वे 2024

Caneup 2024: यूपी सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। आप यूपी गन्ना पर्ची देखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट caneup.in पर जाकर चेक कर सकते है। इस आर्टिकल में हमनें यूपी गन्ना पर्ची के बारे में बताया है, उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची, चीनी मिल व गन्ना भुगतान आदि से संबधित जानकारी के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Caneup.in गन्ना पर्ची कैलेंडर 2024

यूपी गन्ना किसानों को हमेशा से ही कुछ न कुछ समस्या का सामना करना पढ़ा है, लम्बे समय से उन्हें फसल का भुगतान समय से नहीं किया जाता रहा है। गन्ना एक महत्वपूर्ण फसल है, इसी से चीनी, गुड़ व शक्कर आदि बनाया जाता है, लेकिन किसानों के लिए दुर्भाग्य की बात यह है कि उन्हें इसका भुगतान समय से नहीं मिल पाता है, इसे मिलने में उन्हें कहीं महीने लग जाते है। कहीं बार तो यह सालों तक लंबित रहता है। सरकार द्वारा शुरू किये गए गन्ना पर्ची कैलेंडर से उन्हें अब समय से भुगतान प्राप्त हो जायेगा। साथ ही किसान अपने भुगतान संबधित विवरण ऑनलाइन अपने घर बैठे आसानी से चेक कर पाएंगे।

Join Our WhatsApp Group!
caneup

Caneup.in पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। इस पोर्टल पर आप कहीं तरह की जानकारियां प्राप्त कर सकते है। किसान केन यूपी पोर्टल पर अपने फसल से संबधित पर्ची, चीनी मिल व गन्ना भुगतान से संबधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा इस पोर्टल पर गन्ना खरीद से संबधित कहीं तरह की रिपोर्ट्स भी निकाली जाती है, जैसे – सर्वे रिपोर्ट, गन्ना कैलेंडर, अतिरिक्त कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तौल व गत वर्ष का गन्ना तौल आदि। इसके अलावा आपको इससे संबधित कोई समस्या है, तो आप अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते है।

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल का नाम उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर
संबधित राज्य उत्तर प्रदेश
संबधित विभाग चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग
लाभार्थी यूपी के गन्ना किसान
उदेश्य गन्ना भुगतान संबधित विवरण ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइट Caneup.in
टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 & 1800-103-5823

यूपी गन्ना पर्ची देखने के उद्देश्य

राज्य सरकार का यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर जारी करने का उद्देश्य राज्य के गन्ना किसानों को हो रही परेशानियों का समाधान करना है, क्यूंकि काफी लम्बे समय से देखा जा रहा है, कि राज्य के गन्ना किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय से नहीं किया जा रहा था। गन्ना किसानों को इस पोर्टल पर गन्ना पर्ची से जुडी कहीं रिपोर्ट निकलने का विकल्प मिल जायेगा। सभी व्यस्था ऑनलाइन होने से इस कार्य से जुड़े कर्मचारी भी उनका भुगतान ज्यादा समय तक नहीं रोक पाएंगे, क्यूंकि ऑनलाइन होने से इस कार्य में काफी पारदर्शिता आएगी। किसानों का बेवजह खर्च होने वाला पैसा बचेगा, व समय की भी बचत होगी।

पीएम किसान 12वीं किस्त यहाँ चेक करें।

यूपी गन्ना पर्ची देखने के लाभ

उत्तर प्रदेश गन्ने की खेती का करने वाला देश का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। गन्ना किसानों को हमेशा से ही गन्ना फसल भुगतान से संबधित समस्या का सामना करना पड़ा है, उन्हें हमेशा से इसका पैसा काफी समय बाद मिलता रहा है। किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए यह पोर्टल काफी मददगार साबित हो रहा है।

  • इस पोर्टल के माध्यम से गन्ना किसान इससे जुडी कहीं जानकारी प्राप्त कर सकते है, पिछले वर्ष का डेटा भी देख सकते है। इसके अलावा पेमेंट स्टेटस आदि की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से पता कर पाएंगे।
  • किसानों को गन्ना भुगतान से संबधित जानकारी ऑनलाइन ही प्राप्त हो जाएगी, उन्हें इसके लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
  • UP Ganna Parchi Calendar जारी होने से किसानों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा, वह कैलेंडर अनुसार भुगतान प्राप्त कर पाएंगे। क्यूंकि तय सीमा के अंदर गन्ना भुगतान पर्ची पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
  • किसानों को पर्ची से संबधित जानकारी उन्हें मोबाइल फ़ोन पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाएगी।
  • राज्य के पचास लाख से अधिक गन्ना किसानों को इसका सीधा – सीधा लाभ मिलेगा। किसानों का ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कार्य होने से पैसे की व समय की बचत होगी।
  • राज्य सरकार द्वारा caneup.in की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके आधिकारिक वेबसाइट के आधिकारिक एंड्राइड एप्लीकेशन की लिंक दे दी गयी है, जिससे किसान अपने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Ganna Parchi Calendar ऑनलाइन कैसे देखे?

यूपी के ऐसे गन्ना किसान जो Ganna Parchi Calendar को अपने मोबाइल या लेपटॉप पर ऑनलाइन देखना चाहते है, उन्हें आसान भाषा में चरणवार बताया गया है, यदि आपको गन्ना पर्ची को देखने में समस्या आ रही है, तो आप नीचे सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें।

Caneup
  • अब आप एक नए पेज पर आ जायेंगे, यहां पर आपके सामने कहीं विकल्प दिखाई देंगे, आपको बायीं ओर ऊपर कोने पर के कैप्चा कोड भरने के लिए मिलेगा, कैप्चा कोड भरने के बाद view बटन पर क्लिक करें।
Caneup
  • View विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको जिला, फैक्ट्री, गॉव व Grower (उत्पादक) का चयन करना होगा।
  • जैसे ही आप इन सभी विकल्पों का चयन कर लेंगे, आपके सामने आपके सामने सभी विवरण खुल कर आ जायेगा, यहाँ पर आपको view all विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपके सामने पॉपअप पेज में विवरण ओपन हो जायेगा।
Caneup
  • विवरण के नीचे आपको कहीं विकल्प दिख जायेगें, यहां पर आपको गन्ना कैलेंडर, प्री कैलेंडर विकल्प पर क्लिक करें।
Caneup
  • इस प्रकार अब नीचे गन्ना कैलेंडर दिखाई देगा।

Cane UP Latest Update / Ganna Latest Tweet

Caneup.in पोर्टल पर सर्वे डाटा कैसे देखें?

  • सर्वे डेटा देखने के लिए पहले केन यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • यहां पर किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर कैप्चा कोड भरकर view बटन पर क्लिक करें, एवं जिला, फैक्ट्री, विलेज व Grower (उत्पादक) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब नीचे सर्वे डेटा ऑप्शन पर क्लिक करें।
Caneup
  • आपके सामने नीचे अब सर्वे देता लिस्ट दिखाई देगी।

गन्ना तौल कैसे देखें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश केन यूपी पोर्टल पर आप अपने गन्ने की तौल / गत वर्ष की तौल ऑनलाइन चेक कर सकते है।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आप Caneup की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर किसान भाई रिकॉर्ड देखें विकल्प पर क्लिक करें, अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • यहां पर आपको सबसे ऊपर डाटा देखने के लिए कैप्चा कोड भरें, के सामने कैप्चा कोड भरकर view बटन को दबा देना है।
  • अब कंप्यूटर / लैपटॉप स्क्रीन पर कुछ विकल्प दिखाई देंगें, यहां पर आपको UGC Number या जिला > फैक्ट्री > गांव > उत्पादक (Grower) को सेलेक्ट करना है।
  • इन सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आपके सामने आपका विवरण दिखाई देगा।
  • अब आपको नीचे दिए कहीं विकल्पों में से गन्ना तौल या विगत वर्ष गन्ना तौल विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही नीचे की और आपकी गन्ना की तौल दिखाई देगी।
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची पोर्टल पर अपने गन्ना विक्रय की तौल ऑनलाइन चेक कर सकते है।

गत वर्ष गन्ना तौल कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश caneup पोर्टल पर गतवर्ष की गन्ना तौल ऑनलाइन चेक करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है –

  • गतवर्ष गन्ना तौल को देखने के लिए आप सबसे सबसे पहले आप यूपी कैन की आधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर जाएँ।
  • कैन यूपी के होम पेज पर आने के बाद किसान भाई यहां पर दिए गए कहीं विकल्पों में से सबसे पहले एक कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद view विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर / लैपटॉप पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगें, यहां पर UGC Number / जिला > फैक्ट्री > गांव > उत्पादक (Grower) आदि विकल्प का चयन करें।
  • इन सभी विकल्पों को चुनने के बाद आपके सामने इससे संबधित विवरण दिखाई देगा।
  • अब आपको नीचे की और कई विकल्प दिखाई देंगें, यहाँ पर आप विगत वर्ष गन्ना तौल विकल्प पर का चयन करें।
  • क्लिक करते ही नीचे की ओर आपके विगत वर्ष की गन्ना की तौल का विवरण दिखाई देगा।
  • इस प्रकार उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची पोर्टल से विगत वर्ष की गन्ना तौल का विवरण ऑनलाइन चेक कर सकते है।

गन्ना सप्लाई टिकट कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची पोर्टल पर सप्लाई टिकट ऑनलाइन चेक करने के लिए आप नीचे दी गयी

  • सप्लाई टिकट देखने के लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • यहां पर कैप्चा कोड भरने के बाद कैप्चा कोड भरें, इसके बाद view बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां स्क्रीन पर कुछ विकल्प भरने होंगें, क्रम – UGC Number या जिला > फैक्ट्री > गांव > उत्पादक (Grower) को सेलेक्ट करें।
  • अब नीचे की ओर दिए विकल्पों में से गन्ना सप्लाई टिकट विकल्प को चुनें।
  • विकल्प पर क्लिक करते ही आपको यहां पर नीचे की ओर गन्ना सप्लाई टिकट दिखाई देगा।
  • दोस्तों इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची पोर्टल पर अपने गन्ना सप्लाई टिकट को ऑनलाइन चेक कर सकते है।

यूपी चीनी मील की सूची (जिलेवार)

यूपी के सभी राज्यों में लगभग 100 से अधिक चीनी मील है, चीनी मिल की सबसे ज्यादा संख्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है, सभी 113 चीनी मीलों की जिलेवार लिस्ट निम्न है –

नाम जनपदनाम चीनी मिल
सहारनपुर (Saharanpur)देवबन्द (Devband)
 ननौता (सहकारी) (Nanauta)
 सरसावा (सहकारी) (Sarsawa)
 गागनौली (Gagnauli)
 शेरमऊ (shermau)
मुजफ्फरनगर (muzaffarnagar)मन्सूरपुर (Mansurpur)
 खतौली (Khatauli)
 रोहाना (Rohana)
 मोरना (सहकारी) (Morana)
 तितावी (Titavi)
 टिकौला (Tikaula)
 बुढाना (Budhana)
 खाईखेडी (Khaikhedi)
शामलीऊन (wool)
 थानाभवन (Thanabhawan)
 शामली (Shamali)
मेरठसकौती (Sakauti)
 दौराला (Daurala)
 मवाना (Mavana)
 किनौनी (Kinauni)
 नगलामल (Naglamal)
बागपतरमाला (सहकारी) (Ramala)
 मलकपुर (Malakpur)
गाज़ियाबादमोदीनगर (Modinagar)
हापुड़सिम्भावली (Simbhawali)
 ब्रजनाथपुर (Bajrnathpur)
बुलन्दशहरअनूपशहर (सहकारी)
(Anupshahar)
 अगौता (Agauta)
 साबितगढ (Sabitgarh)
बिजनौरधामपुर (Dhampur)
 स्योहारा (Syohara)
 बिजनौर (Bijnaur)
 चान्दपुर (Chandpur)
 स्नेहरोड (सहकारी)
(Snehroad)
 बहादुरपुर (Bahadurpur)
 बरकतपुर (Barkatpur)
 बुन्दकी (Bundaki)
 बिलाई (Bilai)
अमरोहाचंदनपुर (Chandanpur)
 धनुरा (Dhanura)
 गजरौला (सहकारी)
(Gajraula)
मुरादाबादरानीनागल (Raninagal)
 बिलारी (Bilari)
 अगवानपुर (Agwanpur)
 बेलवाडा (Belvada)
संभलअसमौली (Asmauli)
 रजपुरा (Rajpura)
रामपुरबिलासपुर (Bilaspur)
 मि.नरायनपुर (Mi Nrayanpur)
 करीमगंज (Karimganj)
पीलीभीतपीलीभीत (Pilibhit)
 बीसलपुर (सहकारी)
(Bisalpur)
 पूरनपुर (सहकारी) (Puranpur)
 बरखेडा (Barkhera)
बरेलीबहेडी (Bahedi)
 सेमिखेरा (सहकारी)
(Semikhera)
 मीरगंज (Meerganj)
 नवाबगंज (Navavganj)
 फ़रीदपुर (Faridpur)
बदायूँबिसौली (Bisauli)
 बदायूँ (सहकारी) (Badayun)
कासगंजन्योली (Nyoli)
शाहजहाँपुररोज़ा (Rauja)
 तिहार (सहकारी) (Tihar)
 निगोही (Nigohi)
 मकसूदापुर (Maksudapur)
 पुवायां (सहकारी) (Puwayan)
हरदोईरूपापुर (Rupapur)
 हरियावा (Hariyava)
 लोनी (Loni)
लखीमपुरगोला (Gola)
 ऐरा (Aira)
 पलिया (Paliya)
 बेलराया (सहकारी)
(Belraya)
 सम्पूर्नानगर (सहकारी) (Sampurnanagar)
 अजबापुर (Ajabapur)
 खम्भारखेडा (Khambharkhera)
 कुम्भी (Kumbhi)
 गुलरिया (Gulriya)
सीतापुरहरगाँव (Hargaon)
 बिसवाँ (Biswan)
 महमूदाबाद (सहकारी) (Masudabad)
 रामगढ (Ramgarh)
 जवाहरपुर (Jawaharpur)
फर्रुखाबादकरीमगंज (Karimganj)
बाराबंकीहैदरगढ (Haidargarh)
फैज़ाबादरोजागांव (Rojagaon)
 मोतीनगर (Motinagar)
अम्बेडकरनगरमिझोडा (Mijhora)
सुल्तानपुर (सहकारी)सुल्तानपुर (Sultanpur)
गोण्डादतौली (datauli)
 कुन्दरखी (Kundarkhi)
 मैजापुर (Maijapur)
बहराइचजरवलरोड (Jarvalroad)
 नानपारा (सहकारी) (Nanpara)
 चिलवरिया (Chilvariya)
 परसेंडी (Parsendi)
बलरामपुरबलरामपुर (Balrampur)
 इटईमैदा
तुलसीपुर (Tulsipur)
बस्तीबभनान
 रुधौली
वाल्टरगंज
 महाराजगंजगडोरा
सिसवाबाज़ार
देवरियाप्रतापपुर
कुशीनगररामकोला (पी.)
 कप्तानगंज
 खड्डा
हाटा
 सेवरही
 मऊघोसी
आजमगढ़सठिओं (सहकारी)

E-Ganna App (मोबाइल ऐप) डाउनलोड

E-Ganna App Apk: यूपी गन्ना किसान अपने एंड्राइड मोबाइल पर E-Ganna App (मोबाइल ऐप) डाउनलोड कर सकते है, इसकी मदद से गन्ना किसान इससे जुडी विभिन्न की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्न है –

  • यूपी गन्ना पर्ची मोबाइल ऐप के लिए पहले आप इसे ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके होम पेज पर एंड्राइड एप्प डाउनलोड करने का विकल्प मिल जायेगा, आप उस लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने नयी स्क्रीन खुल जाएगी, वहां पर इनस्टॉल विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपके मोबाइल पर इसका ऑफिसियल ऐप डाउनलोड हो जायेगा।
  • इसा प्रकार अब आप इससे जुडी विभिन्न जानकारी देख सकते है।

किसान ई-गन्ना एप पर सर्वे का डेटा व मोबाइल नंबर अपडेट

यूपी के किसान अब ई-गन्ना एप एपीके पर सर्वे रिकॉर्ड (Ganna Survey 2024) को देख सकते है। इसके लिए राज्य गन्ना विभाग ने किसानों को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने की अपील की है, गन्ना विभाग ने कहा की यदि किसान अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं करेंगें, तो उन्हें पर्ची मिलने में समस्या आएगी। इसीलिए यदि आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो आपको तत्काल अपडेट करवा देना चाहिए। क्यूंकि आपके गन्ने की आपूर्ति का विवरण आपको एसएमएस के द्वारा मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।

प्रदेश गन्ना विभाग द्वारा हाल ही प्रदेश में गन्ना बुहाई का सर्वे भी करवाया गया है, जिसकी सूचना विभाग दुवारा ट्वीटर व ई-गन्ना ऐप पर दी है, जिसे किसानों को देखने के लिए कहा गया है। साथ ही प्रदेश गन्ना विभाग ने जिन किसानों ने गन्ना के फसल की बुहाई नहीं की है, उनके लिए तत्काल बुहाई करने को कहा है।

गन्ने का रेट

यूपी चीनी मिल पेराई अपडेट

उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024 में तेजी से संचालित हो रही चीनी मीलों की जानकारी ट्वीट करके दी है। विभाग द्वारा कहा गया कि प्रदेश की 120 मीलों में से 79 मीलों में चीनी पेराई का काम अपडेट हो चूका है, इस प्रकार चीनी मीलों में अब तक कुल 474.56 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हो चुकी है। इनमें नगर निगम की 1 व सहकारी क्षेत्र की 2 मिलें भी शामिल है। प्रदेश की शेष चीनी मीलों में भी तैयारियां पूरी हो चुकी है, जिनमे पेराई का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जायेगा।

Contact

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर से संबधित सभी बिन्दुओ पर हमने इस आर्टिकल में बात की है, लेकिन आपको यदि फिर भी इससे संबधित कोई समस्या आ रही है, तो आप पोर्टल पर आधिकारिक टोल फ्री नम्बरों पर संपर्क कर सकते है।

टोल फ्री नंबर / हेल्पलाइन नंबर 1800-121-3203

गन्ना पर्ची से संबधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1 – क्या में यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन चेक कर सकता हूँ?

उत्तर – हाँ, आप गन्ना पोर्टल यूपी की आधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर जाकर गन्ना पर्ची कलैंडर ऑनलाइन चेक कर सकते है।

प्रश्न 2 – क्या में गन्ना पर्ची के लिए कोई मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकता हू, जिससे में अपने मोबाइल के माध्यम से ही इससे जुडी जानकारी प्राप्त कर सकूँ?

उत्तर – हाँ, उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन का लिंक दिया है, आप caneup.in पर जाकर इसका ऑफिसियल ऐप डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!