उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 2023 इन हिंदी: दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों से आगे हैं और चीनी के उत्पादन के लिए गन्ने की खेती बहुत जरुरी है। परंतु उत्तर प्रदेश के किसान यूपी गन्ना भुगतान (UP Ganna Payment 2023) समय पर न हो पाने की समस्या से परेशान रहते हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए यूपी के राज्य सरकार ने चीनी मीलों के लिए गन्ने की खरीददारी के 14 दिनों के बाद किसानों के खाते में पैसे भेजने के नियम लागू किये गए है।

सरकार द्वारा चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के माध्यम से गन्ने की खरीददारी और चीनी मीलों के बीच पारदर्शिता लाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल caneup.in को लांच किया गया है। आगे इस लेख में हम आपको यूपी गन्ना भुगतान कैसे देखें, eGanna UP App Download एवं UP Ganna Payment 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है। इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 2023
UP Ganna Payment: हाल ही में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात के दौरान गन्ना मूल्य को बढ़ाने, गन्ना किसानों का पिछला बकाया एवं एमएसपी (MSP) कानून बनाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की है। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा मंत्रियों के साथ एक मीटिंग की गई और इस मीटिंग में उन्होंने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों एवं व्यापारियों के बीच यूपी गन्ना भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल caneup.in की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत गन्ना पेराई, उत्पादन, चीनी की जानकारी और संबंधित सूचनाओं को एकत्रित किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से किसान किसी भी तरह की धोखाधड़ी के शिकार होने से बच सकेंगे। उत्तर प्रदेश के किसान इस ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा यूपी गन्ना भुगतान की स्थिति (UP Ganna Payment Status 2023) को भी चेक कर सकते हैं।
यदि आप इस वर्ष 2022-23 में अपने गन्ने की फसल को चीनी मीलों में बेचना चाहते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इस बार गन्ने के भुगतान में विलंब नहीं किया जाएगा आपको इसका भुगतान जल्द ही प्राप्त हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के गन्ना की खेती करने वाले किसान प्रत्येक वर्ष अपने गन्ने के फसल को यूपी सरकार को MSP पर बेचते हैं। यदि यूपी के किसी भी किसान को अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है तो वह caneup पोर्टल पर विजिट करके अपना यूपी गन्ना भुगतान ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Uttar Pradesh Ganna Payment 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान |
विभाग | चीनी उद्योग एवं गन्ना विभाग |
लाभार्थी | यूपी के गन्ना किसान |
उद्देश्य | राज्य में गन्ना पेराई, गन्ना उत्पादन एवं अन्य सूचनाओं को एकत्रित करना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-121-3203 |
आधिकारिक पोर्टल | https://caneup.in/ |
यूपी गन्ना भुगतान का उद्देश्य
चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश का मुख्य उद्देश्य राज्य में गन्ना पेराई, गन्ना उत्पादन, चीनी की जानकारी जैसी अन्य सूचनाओं को एकत्रित करना एवं समय-समय पर दिशा निर्देश जारी करना है। राज्य के किसान कड़ी मेहनत करके गन्ने की फसल तैयार करते हैं और यह अपेक्षा करते हैं कि उनके गन्ने की फसल के लिए अच्छी कीमत प्राप्त हो सके। इसलिए राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों एवं चीनी मीलों के बीच पारदर्शिता लाने के लिए एक आधिकारिक पोर्टल जारी किया गया है। ताकि उत्तर प्रदेश के किसान गन्ना भुगतान से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सके।
UP Ganna Payment मुख्य तथ्य
- उत्तर प्रदेश के गन्ना उत्पादन पर आधारित लगभग 50 लाख गन्ना किसान अपने भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण किसानों का गन्ना पेमेंट बकाया है।
- यूपी में किसानों द्वारा करीब 28 लाख हेक्टेयर के क्षेत्रफल में गन्ने का उत्पादन किया जाता है।
- जिनमें 119 चीनी मिलों द्वारा 127 लाख टन चीनी के उत्पादन के लिए 1119 लाख टन गन्ने की पेराई की जाती है।
- गन्ना विकास विभाग के अंतर्गत कुल 169 सहकारी गन्ना विकास समिति व शुगर मिल शामिल है।
- इनका कार्य गन्ना विकास विभाग के क्षेत्र में आने वाले गन्ना किसानों को कीटनाशक, कृषि निवेश उर्वरक तथा मशीनरी उपलब्ध कराना है।
- गन्ना किसानों को सरकारी एवं निजी मिलों से लगभग 12 हजार करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान प्राप्त होगा।
- चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किसानों को विभिन्न सेवाएं प्रदान किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
- इस पोर्टल के जरिए किसान धोखाधड़ी से बच सकेंगे और किसानों का भुगतान डायरेक्ट उनके बैंक खाते प्राप्त होगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले गन्ना रेट के मुकाबले इस बार ₹25 प्रति क्विंटल पर बढ़ाते हुए ₹350 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यानी 2022-23 में खरीदे जाने वाले गन्ने का भाव ₹350 प्रति क्विंटल है।
उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान कब तक 2023
उत्तर प्रदेश सबसे अधिक गन्ना उत्पादन वाला राज्य है, लेकिन किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या गन्ना भुगतान समय पर ना होना है। एक किसान कितनी मेहनत के साथ गन्ने की खेती करता है और कई बार उन्हें प्राकृतिक आपदा के कारण फसल में नुकसान हो जाता है और समय पर भुगतान प्राप्त न होना भी उनके लिए एक बड़ी समस्या बन जाती है। यदि किसानों का भुगतान समय पर किया जाए तो वह और अधिक मेहनत के साथ खेती करेंगे।
किसानों का पिछले वर्ष 2021-22 के गन्ने का भुगतान अभी बकाया है। अधिकतर चीनी मीलों द्वारा 31 जनवरी 2022 तक ही गन्ना भुगतान किया जा चुका है। जल्द ही बाकी चीनी मीलों द्वारा भी किसानों का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश कृषि यंत्र उपकरण योजना
उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान कैसे देखें (UP Ganna Payment Status 2023)
यदि आप उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान है और अपना यूपी गन्ना भुगतान देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें –
- इसके लिए सबसे पहले आपको चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल https://caneup.in/ पर जाना होगा।
- इस पोर्टल के होम पेज पर आपको “किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें > आंकड़े देखें” के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको दिए गए बॉक्स में कैप्चा कोड डालकर View पर क्लिक करना है।

- अब अगले पेज पर आपको जिला, फैक्ट्री, गांव एवं उत्पादक का चयन करना होगा।
- सभी विकल्पों का चयन करने के बाद View के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर गन्ना भुगतान से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
eGanna UP App Download कैसे करे
- सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन करें।
- इसके बाद सर्च बार में eGanna Cane UP लिखकर सर्च करें।
- अब आपके सामने ऐप की डिटेल्स खुल जाएगी।

- यहां आप Install के बटन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद आपके फोन में e Ganna UP App डाउनलोड एंव इंस्टॉल हो जाएगा।
- अब आप इस ऐप को ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
Uttar Pradesh में गन्ना का रेट क्या है?
उत्तर प्रदेश में इस बार गन्ने के मूल्य में ₹25 की बढ़ोतरी की गई है। अर्थात इस बार गन्ने का रेट ₹350 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
गन्ना किसानों के लिए उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान भाइयों के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्या हेतु हेल्पलाइन नंबर 1800-121-3203 जारी किया गया है।
चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
उत्तर प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट caneup.in है।