नरेगा पेमेंट लिस्ट कैसे देखें? 2024 | Nrega Payment List Online Check, Download

Nrega Payment List | नरेगा के भुगतान की सूची कैसे देखें? | pmay mgnrega payment | nrega.nic.in raj gov in payment status | nrega payment list 2023 2024 | mgnrega payment details |

Nrega Payment List 2024: आज महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट एक्ट स्कीम अथवा मनेरगा स्कीम पूरे देश में लागू की जा चुकी है। मनरेगा योजना के द्वारा सरकार द्वारा जॉब कार्ड धारकों को प्रतिवर्ष सौ से अधिक दिनों के रोजगार अवसर दिए जाते है। इस योजना के तहत लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में छोटे-छोटे काम आते है, जहां पर उन्हें प्रति वर्ष 100 से अधिक दिनों के काम मिल जाता है। मनरेगा योजना के लिए प्रति दिन की मजदूरी सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है।

Nrega Payment List
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

नरेगा योजना में किये कार्य का भुगतान उन्हें सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है। नरेगा जॉब कार्ड धारकों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि उन्हें उनका पैसा समय से नहीं मिल पाटा है, बैंक जाने पर पता चलता है कि वहां पैसा नहीं आया है। जब बैंक से पूछा जाता है कि हमारा पैसा अभी तक क्यों नहीं आया है, तो बैंक द्वारा ग्राम प्रधान या नरेगा सहायक से बात करने के लिए कहा जाता है।

इस आर्टिकल में हमने आपको आपकी भुगतान को चेक करने का तरीका बताया है। नरेगा पेमेंट लिस्ट द्वारा आप पता कर सकते है कि आप आपका पैसा आएगा या नहीं। हमने आपको बताया है कि आप घर बैठे नरेगा पेमेंट डिटेल्स कैसे देख सकते है। कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Join Our WhatsApp Group!

Nrega Payment List 2024

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा योजना से संबधित सभी सूचनाएं एवं सेवाएं देखने के लिए एक ऑफिशियल वेब पोर्टल बनाया है। इस वेब पोर्टल पर आप जॉब कार्ड धारकों की लिस्ट, पेमेंट विवरण आदि सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते है। नरेगा पेमेंट लिस्ट के द्वारा सभी राज्यों धारकों का पेमेंट विवरण देखा जा सकता है। वर्तमान में मनरेगा योजना पुरे देश में लागू की जा चुकी है। इस पोर्टल पर आप प्रतिदिन किये गए कार्य की उपस्थिति, जॉब कार्ड संख्या, पेमेंट की भुगतान और किये गए कार्यों के दिनों की संख्या इत्यादि देख सकते है।

नरेगा पेमेंट लिस्ट संक्षिप्त विवरण 2024

स्कीम का नाम नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024
जारी की गई केंद्र सरकार द्वारा।
उद्देश्य नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
लाभार्थी देश के सभी गरीब और बेरोजगार नागरिक 
प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in 
साल 2022 – 23

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 के अंतर्गत राज्यों की सूची 

आंध्र प्रदेश उड़ीसा 
असम पंजाब 
अरुणाचल प्रदेश राजस्थान 
बिहार सिक्किम 
छत्तीसगढ़ तमिल नाडु 
गुजरात त्रिपुरा 
हरियाणा उत्तर प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड 
जम्मू कश्मीर पश्चिम बंगाल 
झारखण्ड अंडमान और निकोबार 
केरल दादरा और नगर हवेली 
कर्नाटक दमन और दीव 
महाराष्ट्र गोवा 
मध्य प्रदेश लक्षद्वीप 
मणिपुर पुदुचेरी 
मेघालय चंडीगढ़ 
मिजोरम तेलंगाना 
नागालैंड लद्दाख 

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 ऑनलाइन देखना 

स्टेप 1 – नरेगा योजना पेमेंट लिस्ट देखने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा।आपको सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आप नरेगा पोर्टल होम पेज पर आ जायेंगे, यहां पर आपको कहीं विकल्प मिल जायेंगें। (यहां दी गयी लिंक पर क्लिक करके आप सीधे नरेगा पोर्टल के होम पेज पर आ जायेंगे।)

Nrega Payment List

इसके होम पेज पर आपको सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें से आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना है। (हमने यहां पर उदहारण के लिए उत्तर प्रदेश को चुना है।)

स्टेप – 2 राज्य का चयन करने के बाद अब आपके राज्य के सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगी। यहां पर आपको अपने जिले का चयन करना है। अपने जिले के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक बार फिर से नया पेज ओपन हो जायेगा।

Nrega Payment List
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्टेप – 3 अपने जिले को चुनने के बाद अब आपके सामने आपके जिले के सभी ब्लॉक की लिस्ट आ जाएगी। आपको यहां पर अपने ब्लॉक का चयन करना है।

Nrega Payment List

स्टेप – 4 ब्लॉक का चयन करने के बाद अब आप एक बार फिर से अगले पेज पर चले जायेंगे। यहां पर आपको अब आपके ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट दिखाई देगी, इनमे से आपको अपने ग्राम पंचायत का चयन करना है।

Nrega Payment List

स्टेप – 5 अब आपके सामने एक बार फिर एक नया वेबपेज ओपन हो जायेगा, यहां पर आपको नरेगा से संबधित रिपोर्टों को निकलने के लिए कहीं विकल्प मिल जायेगें। यहां पर आपको R3 सेक्शन में Consoliodate Report of Payment to Worker के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Nrega Payment List

स्टेप – 6 अब अगले पेज पर आपके सामने आपकी ग्राम पंचायत के सभी जॉब कार्ड धारकों का नाम, उनके कार्य का नाम, पेमेंट आदि का विवरण दिखाई देगा। यहां पर आपको work name वाले सेक्शन में जॉब कार्ड धारक के नाम के सामने क्लिक करना है।

Nrega Payment List

स्टेप – 7 Work Name वाले कॉलम पर दिए विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने संबधित व्यक्ति के सभी पेमेंट का विवरण दिखाई देगा। यहां पर आप चेक कर सकते है, कि किस व्यक्ति का कितना पैसा उनके बैंक खाते में आ चूका है। यहां पर संबधित व्यक्ति की अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती है, जैसे – जॉब कार्ड नंबर, मास्टर रॉल नंबर, अटेंडेंस, केश पेमेंट, प्रति दिन मजदूरी आदि का विवरण प्राप्त किया जा सकता है।

Nrega Payment List

दोस्तों इसी तरह आप यहां दिए स्टेप का अनुसरण करके किसी भी राज्य के नरेगा जॉब कार्ड धारक का पेमेंट का विवरण पता कर सकते है।  

ये भी पढ़ें –

यूपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

राजस्थान जॉब कार्ड लिस्ट

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

नरेगा पेमेंट लिस्ट कैसे देखें

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 अंतर्गत दी गई जानकारी 

  • ग्राम का नाम 
  • जॉब कार्ड नंबर 
  • कार्य कोड 
  • आवेदन का नाम 
  • तारीख 
  • रोजगार उपलब्ध कराये गए दिनों की संख्या 
  • मस्टर रोल नंबर 
  • मजदूरी प्रतिदिन 
  • कुल उपस्थिति 
  • कुल नगद भुगतान 
  • डाटा एंट्री तिथि 
  • डाटा एंट्री में देरी 
  • दिनांक प्रपत्र 

नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?

अब केंद्र सरकार यह सुविधा उपलब्ध करा दी है की अब देशभर के नागरिक घर बैठे अपने पेमेंट का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते है | इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | यहाँ निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है: 

  • सबसे पहले आवेदक को नरेगा पेमेंट लिस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | 
  • आपके सामने होमपेज प्रस्तुत होगा | होमपेज पर Transparency and Accountability वाले ब्लॉक पर क्लिक करे | अब जॉब कार्ड का विकल्प दिखाई देगा इसपर क्लिक करे | 
  • अब आपके सामने एक और वेबपेज खुलेगा | यहाँ आपको सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी | आप जिस भी राज्य के नागरिक है, आपको उसे सेलेक्ट करना होगा | 
  • अब आपके सामने एक फॉर्म प्रस्तुत होगा जिसमें आपको अपना वित्तीय वर्ष, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, पंचायत आदि की जानकारी भरने के बाद प्रोसीड के बटन पर क्लिक करे | 
  • अब नए वेबपेज पर आपके सामने सभी लोगों के नामों की लिस्ट खुल जायेगी जिनके नाम जॉब कार्ड लिस्ट में शामिल है | 
  • आप इस लिस्ट में अपना नाम देखकर अपने जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक कर सकते है | 
  • अब आपके सामने आपके द्वारा योजना के अंतर्गत किये गए कार्यों की लिस्ट देख सकते है | आप अपने द्वारा किये गए किसी भी कार्य का भुगतान देखने के लिए उसपर क्लिक करे | 
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने किये गए कार्य की हाजिरी, मजदूरी, उपस्थिति के अनुसार देय राशि और कुल भुगतान की जानकारी आपके सामने आ जाएगी | 

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 – नरेगा पोस्ट ऑफिस पेमेंट इन्फॉर्मेशन देखना 

पोस्ट ऑफिस नरेगा अकाउंट में पैसे भेजता है | इसके लिए नरेगा जॉब कार्ड अकाउंट और पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक अकाउंट को लिंक करना होगा | यदि आप e-FMS या नरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते है तो आपको एक मैन्युअल मिलता है जिसमें भुगतान से सम्बंधित जानकारी दी गई होती है | नरेगा पोस्टल पेमेंट देखने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करने की आवश्यकता है: 

  • आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नरेगा डाक भुगतान e-FMS द्वारा ऑनलाइन किया जाता है | 
  • यह पेमेंट जॉब कार्ड धारक के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाता है | 
  • भुगतान NEFT / RTGS के माध्यम से किया जाता है | 
  • पोस्ट ऑफिस और वाणिज्यिक बैंक की भुगतान प्रक्रिया का उपयोग नरेगा डाक भुगतान के लिए भी किया जाता है | 

मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

बिहार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

झारखण्ड नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

असम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 नरेगा जॉब कार्ड में पोस्ट ऑफिस बैंक खाता अपडेट करना 

  • सबसे पहले नरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ | 
  • अब ग्राम पंचायत डाटा एंट्री पेज ओपन करे | 
  • डाउनलोड किये गए फॉर्मेट के अनुसार Update Applicant’s Post Office details पर क्लिक करे | 
  • अपना पोस्ट ऑफिस बैंक खाता दर्ज करे | इस तरह आप डाक भुगतान के लिए नरेगा डाकघर खाते को अपडेट कर सकते है | 

FAQ : नरेगा पेमेंट लिस्ट से संबधित प्रश्न

प्रश्न 1 – क्या हम मनरेगा के पेमेंट का विवरण ऑनलाइन चेक कर सकते है?

उत्तर – हाँ, आप नरेगा पेमेंट लिस्ट / विवरण को ऑनलाइन चेक कर सकते है, इसके लिए आप आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने पेमेंट का विवरण पता कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!