(Online) अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2024 | Apni Sarkar Portal @eservices.uk.gov.in, Benefit, Online Apply | Apuni Sarkar

Apni Sarkar Portal Uttarakhand | eServices uk gov in | e District UK | आपणी सरकार | e Service portal Uttarakhand 2022 | Online Apply for Documents | Apuni Government Portal |

अपणि सरकार पोर्टल युके 2024:- उत्तराखंड सरकार द्वारा सभी सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध करवाने के लिए apni sarkar portal 2024 लांच किया गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा इसकी घोषणा की गयी थी। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दो मुख्य पोर्टल अपणी सरकार पोर्टलउन्नति पोर्टल की शुरुआत की है। अपनी सरकार पोर्टल पर राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कारवाही जाने वाली 75 से ज्यादा सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध करवाने जा रही है, अभी यह पोर्टल शुरूआती चरण में है। लेकिन धीरे-धीरे इसका और भी विस्तार किया जायेगा।

uttarakhand apni sarkar portal
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

e-District Portal Uttarakhand की सभी सेवाएं अपणी सरकार पोर्टल पर उपलब्ध कारवा दी गयी है। भविष्य में राज्य सरकार द्वारा अन्य राज्यों जैसे कर्नाटक का सेवा सिंधु पोर्टल व राजस्थान का शिक्षा विभाग से संबधित पोर्टल शाला दर्पण पोर्टल की तरह इसका भी बड़े पैमाने पर विस्तार किया जायेगा। अपनी सरकार पोर्टल पर उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र व रोजगार पंजीयन सहित कहीं सेवाएं उपलब्ध कारवाही जा रही है।

अपणी सरकार पोर्टल उत्तराखंड का पूर्ण रूप से तैयार हो जाने के बाद राज्य के लोगो को सभी सेवाएं घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध हो जाएगी। राज्य के निवासियों को तहसील, ब्लॉक आदि के बार बार चक्कर नहीं लगाने होंगे। लोगो के समय में काफी बचत होगी। हम इस आर्टिकल में uttarakhand apni sarkar portal पर उपलब्ध करवाही जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताएँगे।

Join Our WhatsApp Group!

उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल

विषय सूची

अपनी सरकार पोर्टल उत्तराखंड ओवरव्यू 2024

पोर्टल का नामअपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar)
साल2024
संबधित राज्य उत्तराखंड
किसने शुरू किया उत्तराखंड सरकार द्वारा।
किसके शुरुआत कीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
लाभार्थीउत्तराखंड के निवासी।
उद्देश्यएकल मंच पर सभी सेवाएं उपलब्ध करवाना।
सेवाएंराज्य सरकार की 75 से अधिक सेवाएं ।
आधिकारिक वेबसाइटe-Services (uk.gov.in)

अपणि सरकार पोर्टल 2024

राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा इस पोर्टल की शुरुआत हाल ही में कर दी गयी है। apni sarkar portal uttarakhand राज्य के निवासियों के लिए काफी मददगार सावित होगा। जैसा कि हम सब लोग जानते है, कि हम सब लोग पिछले कुछ सालो से कोरोना बीमारी की मार झेल रहे है। कोविड-19 बीमारी के कारण हर कोई बाहर निकलने से डरता है। कोरोना की एक लहर समाप्त होती है, और दूसरी शुरू हो जाती है।

उत्तराखंड भूलेख

इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार द्वारा apni sarkar portal शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपना काम घर बैठे आसानी से कर पाएंगे। राज्य के निवासियों को आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित 75 सेवाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध कारवाही गयी है।

अपणी सरकार (ASP portal) पोर्टल के लाभ

हमने ऊपर आपको उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के बारे में अवगत करा दिया है। अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड के लोगो को इसके कहीं लाभ मिलेंगे। उत्तराखंड निवासियों को अपनी सरकार पोर्टल से होने वाले के लाभ का विवरण निम्न है –

  • लोगों को सुदूरवर्ती इलाको से सरकारी कार्यालाओ के लगने वाले बेवजह के राउंड नहीं लगाने पड़ेंगे। लोग घर बैठे अपना काम कर पाएंगे।
  • सरकार पोर्टल को पहाड़ी भाषा के शब्द से रखा गया है। अपणि सरकार पोर्टल से पुरे राज्य के लोग लाभान्वित होंगे।
  • अपणी सरकार पर आप आसानी से रजिस्ट्रेशन करवाकर योजना का लाभ ले सकते है।
  • मुख्यमंत्री पुरष्कार सिंह धामी ने पोर्टल पर eservices पोर्टल की 75 सेवाओं को सरकार पोर्टल पर लॉन्च किये है। सभी योजनाए लोगो को लाभन्वित करेगी।
  • यदि आप पढ़े लिखे भी नहीं है, तो अपने गॉव के पास के जान सेवा केंद्र पर जाकर योजना का लाभ ले सकते है। प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।
  • पहले किसी भी प्रमाण पत्र को महीनों का समय लग जाता था, लेकिन अब किसी भी प्रमाण पत्र को बनाए के लिए एक निश्चित समय दिया जायगे। संबधित अधिकारी को जिनके पास प्रमाण पत्र की रिक्वेस्ट गयी हो उन्हें एक निश्चित सीमा के अंदर इसे एप्रूव करना होगा।
  • प्रत्येक प्रमाण पत्र को बनाने के लिए एक निश्चित समय होगा।
  • तहसील में होने वले भ्रष्टाचार में कमी आएगी। लोगो को रिश्वत मुफ्त कार्य करने को मिलेगा।

अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आज देश की कहीं राज्य सरकारें राज्य की सभी सेवाओं को एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। एकल प्लेटफार्म पर सेवाओं को उपलब्ध करवाने से लोगो को बार बार ऑफिसो के राउंड नहीं लगाने पडते है। इससे समय की काफी बचत होती है, पैसों की भी बचत होती है। इसके अलावा पिछले कुछ वर्षो से कोरोना भी बहुत बड़ी समस्या बनकर आया है। कोरोना के एक लहर समाप्त होती है, तो दूसरी शुरू होती है। इन सब को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी सिंगल विंडो पोर्टल को शुरू करने का फैसला किया है।

उत्तराखंड रोजगार पंजीयन

अपनी सरकार पोर्टल के पूर्णतः बन जाने के बाद लोगो को सभी प्रकार के प्रमाण पत्र, सूचना आदि सहित 75 सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड की विषम परिस्थितयो में लोगो को दूर सरकारी कार्यालयों में जाने में काफी समस्या आती है। लोगों को पैदल चलकर तहसील एवं जिला प्रशासन तक पहुँचना होता है। उसके बाद यदि काम नहीं होता है, तो वापस लौटना पड़ता है। इस प्रकार लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।

लेकिन पोर्टल के पूरी तरह तैयार होने के बाद लोग घर बैठे अपना काम आसानी से कर पाएंगे। पढ़े लिखे लोग अपने प्रमाण पत्र आदि के लिए स्वयं भी आवेदन कर पाएंगे, जबकि जो पढ़े लिखे नहीं है, वह अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर अपना काम आसानी से करवा पाएंगे। आप इस पोर्टल पर इसका रजिस्ट्रेशन कैसे करवा सकते है। इसे विस्तार से हमने नीचे बताया है।

अपनी सरकार उत्तराखंड पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

सरकार द्वारा हाल ही में लांच पोर्टल पर लगभग 75 सेवाओं को शुरू किया है। ये सभी सेवाएं लोगों को काफी फायदेमंद साबित होगी। उत्तराखंड के खासकर पहाड़ी जिले में रहने वाले लोगों को इससे बड़ा फायदा होगा। उन्हें दूर पहाड़ से बेवजह के चक्कर तहसील व ब्लॉक के नहीं लगाने पड़ेंगे। हमने अपणि सरकार पोर्टल पर शुरू की गयी सेवाओं में से कुछ प्रमुख सेवाओं का विवरण नीचे दिया है। ये सभी सेवाएं आने वाले कुछ महीनों में पूर्णतः ऑनलाइन हो जाएगी। इसका सीधा – सीधा लाभ लोगो को मिलेगा।

  • पोर्टल पर ‘हैसियत प्रमाण पत्र’ ऑनलाइन बनवा पाएंगे।
  • चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य ) उदेश्य के लिए आवश्यकता पड़ने पर आप यह बनवा पाएंगे।
  • apni sarkar portal पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र की सेवा भी शुरू हो गयी है।
  • अनुसूचित जाति व जनजाति व अन्य लोगों के लिए आय प्रमाण पत्र बनाने की सेवा भी अपणी सरकार पोर्टल पर शुरू कर दी है।
  • पोर्टल पर परिवार रजिस्टर संबधित कार्य भी उत्तराखंड सरकार पोर्टल पर शरू किया गया है। जैसे – नया परिवार जोड़ना, परिवार अलग
  • करना हो या परिवार के सदस्यों में संशोदन करना आदि।
  • उत्तराखंड के लोगों लिए यहां पर जन्म पंजीकरण एवं जन्मप्रमाण पत्र को बनाने का कार्य भी शुरू किया गया है।
  • यहाँ पर शौचालय निर्माण प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन उपलब्ध हो जायेगा।
  • आपको किसी भी निजी भवन निर्माण के लिए noc लेनी हो तो यह भी आप यहां से प्राप्त कर पाएंगे।
  • पेंशन संबधित कार्य भी यहां पर हो जायेगा। जैसे – वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तीलू रौतेली पेंशन, दिव्यांग भत्ता एवं अन्य सरकारी पेंशन आदि।
  • आने वाले समय में रोजगार कार्यालय संबधित कार्य भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध हो जायेगा। जैसे – पंजीकरण कराना एवं पंजीकरण का नवीनीकरण कराना आदि।
  • लाइट बिल एवं पानी का बिल एवं कनेक्शन आदि का कार्य भी यहां पर ऑनलाइन हो जायेगा।
  • पहाड़ी पर्वतीय प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी अपनी सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है।
  • उत्तरजीवी प्रमाण पत्र
  • शादी अनुदान फार्म।
  • मृत्यु पंजीकरण व् प्रमाण पत्र।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र।

उत्तराखंड होप पोर्टल बेरोजगार पंजीकरण

अपनी सरकार पोर्टल के मुख्य बिंदु

  • राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने अपनी सरकार पोर्टल की शुरुआत के दौरान कहा कि ऑनलाइन पोर्टल से समय और धन दोनों की बचत होगी एवं लोगों के प्रमाण पत्र को डिजी लॉकर में रखा जाएगा।
  • उत्तराखंड के लोग अब घर बैठे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अधिवास प्रमाण पत्र सहित 75 सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।
  • सरकार पोर्टल कैशलेस, पेपरलेस और फेसलेस सिस्टम होगा। इसमें कार्यो का विवरण विभागवार, अधिकारीवार और जिलेवार समीक्षा के लिए जायेगा। जिम्मेदार अधिकारी अपने अपने स्तर पर अगले चरण के लिए अग्रसारित कर देंगे।
  • अपनी सरकार पोर्टल अभी नया – नया लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल आम जनता के लिए बहुत फायदेमंद होगा और इस पोर्टल के माध्यम से अलग अलग विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।
  • Apni sarkar portal 2022 के माध्यम से राज्य का प्रत्येक नागरिक अपना डैशबोर्ड बना सकता है, जिसके माध्यम से कोई भी अपनी फाइल की प्रगति/स्टेटस देख सकेगा।

अपणि सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

यदि आपको apni sarkar portal uttarakhand login की प्रक्रिया में आपको समस्या आ रही है, तो हमने आपको लॉगिन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप बताई है। कृपया सभी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आपको पहले Apuni Sarkar Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद आप व्यक्तिगत लॉगिन/रजिस्टर विकल्प का चयन करें।
apni sarkar portal registration
  • अब यहां नीचे हरे रंग में लिखा साइन अप करें विकल्प पर क्लिक करें।
apni sarkar sign up 1
  • साइन अप फॉर्म भरने के बाद अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जायेगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर आपको मांगी गयी सभी जानकारी जैसे – ईमेल id, नाम, मोबाइल नंबर, जिला तहसील व पता भरे। ये सभी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट बटन को दबाये।
apni sarkar registration form
  • इस प्रकार अब आपने सबमिट बटन दबाने के बाद पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर sms के माध्यम से आ जायेगा।
  • इस प्रकार आपकाअब आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
उत्तराखंड राशन कार्ड

बधाई हो, अपणी सरकार पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो चूका है। अब आपका विभिन्न सेवाओं के लिए अपने user id व पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके अप्लाई कर सकते है।

अपनी सरकार पोर्टल प्रमाण पत्र हेतु कैसे आवेदन करे?

दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग जानते है कि अपणी सरकार पोर्टल उत्तराखंड सरकार का एक नया नवेला पोर्टल है। यह अपने एकदम शुरूआती स्टेज में है। इस पोर्टल में फ़िलहाल ज्यादा विकल्प उपलब्ध नहीं है, लेकिन बहुत जल्द ही इस बड़े पैमाने पर विस्तार किया जायेगा। apni sarkar portal पर कहीं प्रकार के लॉगिन/आवेदन विकल्प दिए गए है। जिनका विवरण निम्न है –

  • व्यक्तिगत लॉगिन।
  • सीएससी लॉगिन।
  • ईडीसी लॉगिन।
  • विभाग लॉगिन।

आवेदन के उपलब्ध करवाए गए इन विकल्पों में आप आदमी के लिए व्यक्तिगत लॉगिन का विकल्प दिया गया है। अन्य विकल्पों में जन सेवा केंद्र या csc login के माध्यम आम आदमी केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते है। अन्य विकल्प प्रोसेसिंग व अप्प्रोवेल आदि के लिए है, जिनका पास एप्लीकेशन सबमिट के बाद जाएगी। प्रत्येक संबधित अधिकारी को एक निश्चित समय के अंदर आवेदन को आगे बढ़ाना होगा। इसी लिए इस निश्चित समय के अंदर लोगो का कार्य हो पायेगा।

चेक अपनी सरकार एप्लीकेशन स्टेटस

Know Application Status: अपनी सरकार उत्तराखंड पर ऑनलाइन अप्लीकेशन का स्टेटस आप अपने मोबाइल से चेक कर सकते है। अपनी सरकार द्वारा यदि आपने किसी दस्तावेज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो आप नीचे दी गयी लिंक पर जाकर इसका करंट स्टेटस जान सकते है।

चेक ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेटस यहां क्लिक करें।

अपणि सरकार पोर्टल में स्थाई निवास हेतु आवेदन

अपनी सरकार पोर्टल उत्तराखंड पर मूल निवास प्रमाण पत्र मुख्य सेवा है। हालाँकि अभी फ़िलहाल पोर्टल अपने शुरूआती स्टेज में है। पोर्टल पर जैसे ही इसके संबध में अपडेट आएगा हम इसे स्टेप बाई स्टेप आपको बताएँगे।

उत्तराखंड राशन कार्ड

अपनी सरकार पोर्टल नई अपडेट 2022

उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाया गया अपणी सरकार पोर्टल अभी शुरूआती चरण में है। यदि कारण है कि इस पोर्टल में अभी कहीं खामियां है। csc center और विभागीय अधिकारियो की फीडबैक आ रही है कि इसमें कहीं परेशानियां सामने आ रही है। पोर्टल में अभी काफी कुछ सुधार की गुंजाईश है। सरकार द्वारा आश्वाशन दिया गया है कि पोर्टल जल्द ही सही तरह से काम करना शुरू कर देगा। अभी पोर्टल पर लगभग चार हजार आवेदन लंबित बताये जा रहे है। ये लंबित आवेदन जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, आयु, pmkisan, स्थायी निवास आदि के शामिल है।

अपनी सरकार मोबाइल ऐप

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया सर्विस पोर्टल अपनी सरकार पोर्टल ऐप (मोबाइल एप्लीकेशन) फ़िलहाल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। भविष्य में सरकार द्वारा पोर्टल पर होने वाले कार्यो को अधिक सरल करने के लिए मोबाइल एप्प लाया जा सकता है। पोर्टल से संबधित सभी कार्य आप केवल अपनी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

FAQ

अपना सरकार पोर्टल क्या है ?

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया एक बहुउदेश्यीय पोर्टल है। इसके माध्यम से राज्य के निवासी ऑनलाइन प्रमाण पत्र व अन्य कही सेवाओं को एकल पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है।

आपणी सरकार पोर्टल को शुरू करने का सरकार का उदेश्य क्या है ?

apni sarkar portal बनाने के पीछे सरकार का उदेश्य लोगो को प्रमाण पत्र बनाने में होने वाली परेशानी, लगने वाला अधिक समय, बेवजह के खर्च, कोविड जैसी महामारी आदि को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।

अपनी सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाने वाली मुख्य सेवाएं कौन सी है ?

उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाने वाली मुख्य सेवाएं मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, उत्तरजीवी प्रमाण पत्र एवं शादी अनुदान आदि मुख्य है।

अपनी सरकार पोर्टल पर दस्तावेजों को बनाने में कितना समय लगेगा ?

उत्तराखंड सरकार के इस पोर्टल पर प्रत्येक दस्तावेज के लिए एक निश्चित समय का निर्धारण किया जायेगा। अधिकारी न चाहते हुए भी प्रमाण पत्र संबधी कार्य में देरी नहीं कर सकते है।

अपणी सरकार उत्तराखंड पोर्टल कब शुरू किया गया है ?

अपणि सरकार पोर्टल को राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवंबर 2021 में शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर 75 सेवाओं का शुभारम्भ किया गया है।

उत्तराखंड ₹1 पानी कनेक्शन योजना

4 thoughts on “(Online) अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2024 | Apni Sarkar Portal @eservices.uk.gov.in, Benefit, Online Apply | Apuni Sarkar”

  1. अपणि सरकार पोर्टल पर आवेदन रद्द कर के अटपटे से कारण बताये जाते हैं दूसरा 10 दिन पेंडिंग रखने के बाद इस पर बैक डेट से कमियां बताकर बहुत आसानी से रिजेक्ट किया जा रहा किसी भी आवेदन पर एक बार query लग जाय तो वो वहीं पर समाप्त हो जाता है इसी आवेदन पर कमी ठीक कर पुनः सबमिट नहीं किया जा सकता बल्कि आपको फिर से नया आवेदन करना पड़ेगा…एक एक प्रमाण पत्र के लिये कई बार आवेदन करना पड़ता है समय और पैसा दोनों का ही नुकसान होता है इससे तो ई डिस्ट्रिक्ट एप्प लाख गुना बेहतर था….सरकार इसे तुरन्त ठीक करे नहीं तो ऐसी सुविधा का कोई लाभ नहीं….

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!