यूपी किसान कल्याण मिशन 2023 | UP Kisan Kalyan Mission Online Registration Process, Benefit

UP Kisan Kalyan Mission: किसान योजना उत्तर प्रदेश 2023 | यूपी किसान कल्याण मिशन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवेदन 2023 | किसान मेला आयोजन | UP Kisan Kalyan Mission: दोस्तों, हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, हमारे देश में कृषि की आज भी अपनी अलग अहमियत है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है, यही कारण है कि हमारे देश में किसानों के आर्थिक विकास और कल्याण के लिए सरकार द्वारा समय समय पर नई नई योजनाएं चलाई जाती है। यूपी सरकार द्वारा भी किसानों के हित के लिए ऐसी ही एक योजना शुरू की गई है जिसका नाम यूपी किसान कल्याण मिशन है। 

UP Kisan Kalyan Mission

इस आर्टिकल में हम आपको UP Kisan Kalyan Mission के बारे में विस्तार से बताया है। जैसे – यूपी किसान कल्याण मिशन क्या है, इसके लिए आवश्यक दस्तावेज, इसके लाभयूपी किसान कल्याण मिशन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि। इन सभी के बारे में विस्तार से जानने के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

उत्तर प्रदेश किसान कल्याण मिशन 2023

किसान कल्याण मिशन का शुभारंभ 6 जनवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया था। UP Kisan Kalyan Mission 2023 के तहत किसानों के आर्थिक विकास के लिए किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों को खेती से संबंधित नई नई टेक्नोलॉजी और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 

Join Our WhatsApp Group!

किसान क्रेडिट कार्ड

राष्ट्रीय गोकुल मिशन

किसान कल्याण मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर कृषि मेले लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के सभी किसान, यूपी किसान कल्याण मिशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इस मेले में सम्मिलित हो सकते है। Kisan Kalyan Mission का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस कृषि मेले में शामिल करके, कृषि संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सके। UP Kisan Kalyan Mission के माध्यम से किसानों द्वारा उत्पादन किये जाने वाले सभी उत्पादों को भी रखा गया है।

उत्तर प्रदेश किसान कल्याण मिशन संक्षिप्त विवरण 2023

आर्टिकल का नाम उत्तर प्रदेश किसान कल्याण मिशन
संबधित राज्य उत्तर प्रदेश
लाभार्थी यूपी के किसान।
संबधित विभाग कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटयूपी कृषि

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान

उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना

UP किसान कल्याण मिशन 2023 के लाभ

  • किसान कल्याण मिसन योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों को कृषि से जुड़ी जानकारियां प्रदान की जाएगी एवं उनके कृषि से जुड़े समस्याओं का निदान भी किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में बद्दोतरी होगी और किसानों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
  •  इसका लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को दिया जाएगा।
  •  इस योजना के अंतर्गत कृषि पर आधारित गतिविधियों को भी शामिल किया गया है जिनमें पशुपालन और बागवानी आदि है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के 824 विकास खण्डों में किसानों के लिए कृषि कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
  • UP किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत आयोजित किसान कृषि मेले में कृषि संबंधी वैज्ञानिक वार्ता, किसान उपयोगी प्रदर्शन, कृषि संबंधी अतिरिक्त पालन (पशुपालन / बागवानी आदि की भी शिक्षा किसानो को दी जाएगी।
  • किसान कृषि मेले में किसानों को दी गई कृषि संबंधित जानकारियों से किसान अपने खेती को और भी अधिक बेहतर बना पाएंगे जिससे उनके आय में वृद्धि होगी।  
  • उत्तर प्रदेश किसान कृषि मेला के अंतर्गत उपहार स्वरूप ट्रैक्टर सहित अन्य उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से एफपीओ किसानों को बीज और मशीनरी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा किसानों में कृषि रक्षा रसायनों का वितरण भी किया जाएगा। 
  • कृषि मेले में मनरेगा से जुड़े कृषि कार्यों का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।
  • इसके अलावा प्राकृतिक व जैविक कृषि पद्धति के विषय में किसानों को जागरूक किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर कृषि मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
  • इसके साथ ही साथ दुधारू पशुओं के नस्ल के सुधार के लिए राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधारण प्रोग्राम भी किये जायेंगे एवं पशुओं के टीकाकरण और ईयर टैगिंग भी किये जाएंगे।
  • मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला कृषकों की सहभागिता भी ली जाएगी।
  • UP Kisan Kalyan Mission के तहत इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत गन्ने की खेती की नई तकनीक, नई प्रजाति, ड्रिप इरिगेशन प्रणाली का भी प्रचार एवं प्रसार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

किसान कल्याण मिशन यूपी के लिए लगने वाले दस्तावेज

  • यूपी के स्थाई निवासी ही इस योजना का लाभ ले सकते है।
  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

यूपी किसान कल्याण मिशन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023

अगर आप भी यूपी किसान कल्याण मिशन ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है तो इसके लिए आगे हम आपको स्टेप बाइ स्टेप पूरे प्रोसेस के बारे में बताने वाले है ताकि आप भी बड़ी ही आसनी से UP Kisan Kalyan Mission 2023 Online Apply कर सके:

  • उत्तर प्रदेश किसान कल्याण मिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु, सबसे पहले आपको कृषि विभाग (पारदर्शी किसान सेवा योजना) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए http://upagriculture.com/ लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको यूपी किसान कल्याण मिशन ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
  • अब आप इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियों को अच्छे से भर कर सबमिट के बटन पर क्लिक कर लें।
  • इस तरह आप ऑनलाइन UP Kisan Kalyan Mission के लिए आवेदन कर सकते है।

यूपी किसान ऋण माफ़ी योजना

उत्तर प्रदेश गोशाला योजना

यूपी बीज अनुदान योजना

Conclusion

आज के आर्टिकल में हमनें आपको यूपी किसान कल्याण मिशन 2023 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां देने की कोशिश की है। उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा एवं आप इसे शेयर भी जरूर करेंगे ताकि अन्य लोगों भी इसका लाभ मिल सके।

FAQ: UP Kisan Kalyan Mission 2023

UP किसान कल्याण मिशन के लिए Helpline Number क्या है?

किसान कल्याण मिशन यूपी के लिए हेल्पलाइन नम्बर – 7235090578 / 7235090583 है।

UP Kisan Kalyan Mission हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

UP किसान कल्याण मिशन हेतु आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट upagriculture.com में जाकर बिल्कुल आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

किसान कल्याण मिशन यूपी के अंतर्गत राज्य के कितने किसानों को सम्मानित किया जाएगा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के 7500 किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!