मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2023 | CG Matsya Vikas Puraskar Yojana Online Application Form

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana 2023: छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मत्स्य (मछली) पालन से जुड़े लोग किसान, संगठन आदि को उनके द्वारा दिए गए बेहतर योगदान को सम्मानित करने के लिए मत्स्य विकास पुरस्कार योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के द्वारा मछली पालन से जुड़े लोगों को ₹100000 की आर्थिक सहायता के रूप में पुरस्कार दिया जाएगा। कोई भी छत्तीसगढ़ के निवासी जो मत्स्य पालन से जुड़ा हुआ है वह पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है।

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana

कोई भी इच्छुक व्यक्ति मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के तहत मत्स्य विकास पुरस्कार के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने से पहले आपको मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। यहां पर हम आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं आप उसे पढ़ ले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के मत्स्य पालन करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का शिलान्यास किया गया है। जिसके तहत मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को उनके क्षेत्र में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के चलते पुरस्कार के रुप में ₹100000 का आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना के तहत कोई भी मत्स्य पालन से जुड़ा व्यक्ति संगठन समुदाय एवं संस्था इस राशि को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के बाद सभी आवेदन को इस योजना में नियुक्त अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जाता है और योग्य उम्मीदवार को इस पुरस्कार को दिया जाता है।

अधिकारियों के द्वारा योग्य लोगों को श्रीमती बिलासाबाई केवंटीन मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2023 के द्वारा सम्मानित किया जाता है। साथ में उन्हें ₹100000 का आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जाता है।

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana Overview 2023

योजना का नाममत्स्य विकास पुरस्कार योजना
संबंधी विभागकृषि क्षेत्र- मछली पालन विभाग छत्तीसगढ़
शुरू करने वालाछत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा
लाभार्थी मत्स्य पालन से जुड़े हुए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी।
योजना के उदेश्यमत्स्य पालन से जुड़े लोगों को पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आर्थिक सहायता ₹100000 
आधिकारिक वेबसाइट agriportal.cg.nic.in

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना से जुड़े कुछ आवश्यक तथ्य

अगर आप छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए मत्स्या पुरस्कार योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो उससे पहले आपको इस योजना से जुड़े कुछ आवश्यक तथ्यों के बारे में मालूम होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • मछली पालन करने वाले लोगों की दयनीय स्थिति को देखकर इस योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना में किसी पुरस्कार दिया जाएगा इसका चयन मत्स्य विकास पुरस्कार चयन समिति के द्वारा किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत किसी व्यक्ति को एक बार ही आवेदन करने की छूट है और एक व्यक्ति को एक बार ही पुरस्कार दिया जाएगा।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मछली पालन के कार्य से जुड़े लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करने हेतु इस योजना का संचालन किया जा रहा है। सरकार के द्वारा शुरू किया गया यह एक बेहतरीन योजना है जिसमें मछली पालन के कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा इस क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को मछली पालन के तरफ आकर्षित करना और लोगों के रोजगार के लिए अन्य दरवाजे खोलना है। इस योजना के चलते राज्य के लोग मछली पालन के कार्य की तरफ आकर्षित हो रहे है और विभिन्न प्रकार की सुविधा प्राप्त कर पा रहे है।

छत्तीसगढ़ बालवाड़ी योजना

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लाभ

  • इस योजना के द्वारा मछली पालन करने वाले व्यक्ति संस्था एवं संगठनों को ₹100000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ कोई भी छत्तीसगढ़ निवासी जो मछली पालन से जुड़ा हुआ है वह प्राप्त कर सकता है।
  • इस मत्स्य विकास पुरस्कार की राशि को प्राप्त करने के लिए आपको इस योजना के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • छत्तीसगढ़ सरकार इस योजना के द्वारा अपने राज्य के मछुआरों एवं मछली पालन से जुड़े लोगों को विशेष कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।
  • इस योजना के उचित संचालन से राज्य की बेरोजगारी में गिरावट आएगी और मछली पालन से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लिए पात्रता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए कौन से लोग पात्र हैं उनकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –

  • आवेदन करने वाला उम्मीदवार मत्स्य पालन से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
  • आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के द्वारा उम्मीदवार सिर्फ एक बार ही आवेदन कर सकता है।
  • पुरस्कार चुनने से संबंधित निर्णय इस योजना के चयन समिति के द्वारा लिया जाता है।
  • इस योजना में आवेदन करने वाले लोगों को राज्य सरकार के द्वारा विशेष सब्सिडी प्रदान की जाती है।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • आवेदक आधार कार्ड
  • निवासियों प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता की जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आय प्रमाण पत्र
  • मत्स्य पालन के बेहतर कार्य का कोई फोटोग्राफ या वीडियो

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

आप इस महत्वपूर्ण योजना के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपको मछली पालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वहां से आपको मत्स्य विकास पुरस्कार योजना हेतु आवेदन आमंत्रण सूचना के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगी जिसमें आपको सभी प्रकार के जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • फॉर्म भरने के पश्चात वहां पर मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को आपको अपलोड कर देना है।
  • अपलोड करने के बाद आपको सबमिट का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट पर क्लिक करते हि आपका आवेदन मत्स्य पालन विभाग के पास चला जाएगा। 

इस तरह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद आपको कुछ दिन इंतजार करना है। आपके आवेदन की पुष्टि की जाएगी और उसके बाद आपको मत्स्य विकास पुरस्कार के बारे में आपके दिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। 

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा – 

  • सबसे पहले आपके जिला के नजदीकी मछली पालन विभाग के कार्यालय में जाना है। 
  • वहां से आपको मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के आवेदन हेतु फॉर्म प्राप्त करना है।
  • उसके बाद आपको उस फॉर्म में सभी जरूरी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ कर भर लेना है।
  • उसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज को संगलित करना है एवं अपने मछली पालन से जुड़ी हुई फोटोग्राफ और वीडियो को आवेदन के साथ जोड़ लेना है।
  • उसके बाद आप अपने आवेदन फॉर्म को मछली पालन विभाग के संयुक्त संचालन, उप संचालक, सहायक संचालक के पास आवेदन की कॉपी जमा कर सकते हैं।
  • आवेदन जमा करने के बाद पुरस्कार से संबंधित जानकारी आप अपने उसी मछली विभाग कार्यालय के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मछली पालन करने वाले लोगों के उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार देने की योजना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को ₹100000 का आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मत्स्य विकास पुरस्कार कैसे प्राप्त करें?

मत्स्य विकास पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए आपको सर्वप्रथम मत्स्य विकास पुरस्कार योजना में आवेदन देना होगा। आपकी योग्यता को देखते हुए आपको इस पुरस्कार के लिए चुना जा सकता है।

मत्स्य विकास पुरस्कार किसको मिलता है?

मत्स्य विकास पुरस्कार छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जो मछली पालन से जुड़े हुए हैं, वे लोग इस पुरस्कार को आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!