E Pravesh Mponline Portal 2024 | ई प्रवेश एमपी ऑनलाइन पोर्टल Registration Form

E Pravesh Mponline Portal: मध्य प्रदेश राज्य के छात्र-छात्राओं को कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन और सीट अलॉटमेंट की सुविधा प्रदान करने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट लांच की गई है जिसका नाम E Pravesh Mponline Portal है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अब छात्र-छात्राएं कालेज में एडमिशन ले सकेंगे और उन्हें कॉलेज जाकर एडमिशन की लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। केवल इतना ही नहीं यह पोर्टल छात्र-छात्राओं को और भी कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराता है जिसके बारे में आज हम चर्चा करेंगे इसलिए इस पोस्ट को आखिरी तक जरूर पढ़िएगा।

E Pravesh Mponline Portal

शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा एक नया कदम उठाया गया है जिसके तहत ई प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल का आयोजन हुआ है। जिसमें विभाग द्वारा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया और सीट एलॉटमेंट जैसी कई सुविधाओं को शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे छात्र छात्राएं जो ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए कॉलेज में एडमिशन लेने वाले हैं, वे इस पोर्टल के माध्यम से यूजी एवं पीजी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। ई प्रवेश एमपी ऑनलाइन पोर्टल क्या है और इसका लाभ कैसे ले सकते है? इस पोर्टल से जुडी सभी प्रकार की जानकारी के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

E Pravesh Mponline Portal 2024

E Pravesh MPonline portal उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा जारी एक ऑफिशियल पोर्टल है। जिसके माध्यम से यूजी कोर्स जैसे कि बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए एवं पीजी कोर्स जैसे कि MA, MSC, M.com आदि में एडमिशन लिया जा सकता है। उसके अतिरिक्त सीट अलॉटमेंट की सुविधा भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है और ऐसी अनेक सुविधा इस पोर्टल पर उपलब्ध की गई है जिससे छात्रों का कार्य काफी आसान हो गया है। इस पोर्टल पर सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए अप्लाई किया जा सकता है लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि सभी छात्र पहले इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करें।

Join Our WhatsApp Group!

ई प्रवेश एमपी ऑनलाइन पोर्टल की संक्षिप्त जानकारी

मध्य प्रदेश ई प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। एडमिशन की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से ही इस पोर्टल को लांच किया गया है। ई प्रवेश एमपी ऑनलाइन की संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है –

पोर्टल का नामE Pravesh Mponline Portal
शुरू किया गयाउच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा।
लाभार्थीयूजी एवं पीजी कोर्स में एडमिशन लेने वाले मध्य प्रदेश राज्य के छात्र-छात्राएं
उद्देश्यछात्र-छात्राओं को ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन की सुविधा प्रदान करना और एडमिशन की प्रक्रिया को आसान बनाना।
लाभग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए कॉलेज में एडमिशन और सीट एलॉटमेंट की सुविधा ऑनलाइन प्राप्त होगी, यूजीपी कोर्स के तहत अब घर बैठे एडमिशन लिया जा सकेगा।
राज्यमध्य प्रदेश
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटe pravesh.mponline.gov.in

Mp E Pravesh Portal को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा E Pravesh MPonline Portal 2024 को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इस पोर्टल के तहत छात्र-छात्राएं सरकारी और निजी संस्थानों में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं और दोनों ही संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया समान होगी। एडमिशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए इस पोर्टल को विकसित किया गया है ताकि छात्र-छात्राओं को घर बैठे ऐडमिशन और शुल्क जमा करने की सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन आवेदन की स्थिति को चेक करने की सुविधा भी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है तथा छात्र को कॉलेज जाकर आवेदन की स्थिति जानने की आवश्यकता भी नहीं है।

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

ई प्रवेश एमपी ऑनलाइन पोर्टल का लाभ क्या है?

यदि आप एमपी ई प्रवेश पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो आपको निम्नलिखित लाभ मिलेंगे –

  • मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल के जरिए आप ऑनलाइन निजी या सरकारी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के बाद अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है अतः अपने कोर्स के मुताबिक आप ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर सकते हैं और भुगतान संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
  • विभिन्न संस्थाओं में एडमिशन संबंधित जानकारियां पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।
  • यूजी और पीजी के अंतर्गत आने वाले सभी कोर्सेस के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है।
  • इस पोर्टल के आ जाने के बाद अब छात्र-छात्राओं को कॉलेज में उपस्थित होकर एडमिशन लेने की आवश्यकता नहीं है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद यदि आप किसी भी कोर्स के लिए अप्लाई करते हैं और पंजीयन फार्म में सत्यापित लिखकर आ जाता है तो आपका एडमिशन उस कॉलेज में हो चुका है।

ई प्रवेश एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ

ई प्रवेश पोर्टल पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध है जैसे की –

  • प्रवेश हेतु पंजीयन की सुविधा
  • विभिन्न दस्तावेजों को अपलोड करने की सुविधा
  • पाठ्यक्रम का चयन करने की सुविधा
  • निजी सरकारी महाविद्यालय के चयन की सुविधा
  • सीट अलॉटमेंट की सुविधा
  • शुल्क भुगतान की सुविधा
  • आवेदन की स्थिति जानने की सुविधा।

मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल पर कई स्कॉलरशिप योजनाएं भी संचालित है जैसे कि –

  • गांव की बेटी और प्रतिभा किरण (Gaon ki Beti and Pratibha Kiran Scholarship Scheme)
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना  (Mantri Medhavi Vidyarthi Yojna Scholarship Scheme)
  • मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (Mukhya Mantri Jankalyan Yojna Scholarship Scheme)

ई-प्रवेश एमपी ऑनलाइन पोर्टल का लाभ लेने के लिए पात्रता

ई प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल मध्य प्रदेश पर एलिजिबिलिटी चेक करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है –

  • अपनी एलिजिबिलिटी चेक करने के लिए सबसे पहले आप ई प्रवेश एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट कीजिए। जिसका डायरेक्ट लिंक e pravesh.mponline.gov.in है।
  • इसके बाद “Eligibility” विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • उसके बाद आपको निम्न तीन विकल्प मिलेंगे, आप इनमें से कोई एक विकल्प चुन लीजिए –
    • Course Wise Eligibility
    • 12th Class Eligibility
    • UG Course Eligibility
  • फिर एक नया पेज ओपन होगा जहां आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सारी जानकारी देने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करके “व्यू एलिजिबिलिटी” विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  • इस तरह आप जान सकते हैं कि आप ई प्रवेश पोर्टल एमपी का लाभ लेने के लिए एलिजिबल है या नहीं।

Epravesh MPonline Portal से कॉलेज एडमिशन के लिए लगने वाले दस्तावेजों की सूची

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप मध्य प्रदेश के छात्र हैं और ई-प्रवेश एमपी ऑनलाइन पोर्टल 2023 के माध्यम से किसी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी –

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12वीं और कक्षा 10 वीं की अंक सूची
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट

MP Epravesh Portal से कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया

एमपी प्रवेश पोर्टल पर कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया निम्नलिखित है –

  • सबसे पहले आवेदक को ई प्रवेश एमपी ऑनलाइन वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज ओपन होने के बाद आपको Under Graduate या Post Graduate के अंतर्गत Allotment के विकल्प पर क्लिक करना है।
E Pravesh Mponline Portal
  • उसके बाद न्यू पेज पर आपको “Print Allotment Letter direct Link” के लिंक पर क्लिक कर लेना है।
mponline portal
  • फिर एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और पासवर्ड एंटर करना है।
  • इसके बाद कोर्स इत्यादि का चयन करके सारी जानकारी सबमिट करनी है और “व्यू डीटेल्स” पर क्लिक करना है।
  • फिर कॉलेज फीस का भुगतान करते ही एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

E Pravesh Portal में आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

ई प्रवेश पोर्टल में कॉलेज एडमिशन के लिए अप्लाई करने के बाद आप एप्लीकेशन की स्थिति की जांच कर सकते हैं, इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • आवेदन की स्थिति देखने के लिए पहले ई प्रवेश पोर्टल मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिए।
  • अब “आवेदन की स्तिथि जाने” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर अपना एप्लीकेशन नंबर, बर्थ डेट और कैप्चा कोड एंटर करके “व्यू स्टेटस” पर क्लिक कर लीजिए।
  • इस प्रकार आवेदन की स्थिति आपके सामने आ जाएगी।

स्वामी आत्मानंद कोचिंग स्कीम

E Pravesh Portal पर कॉलेज और कोर्सेस कैसे सर्च करें?

E-Pravesh MPonline Portal पर यदि आप कॉलेज और कोर्सेज सर्च करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप ई प्रवेश पोर्टल मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाइए।
  • अब होम पेज पर दिए गए “Search College & Courses” के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज पर जिला, कॉलेज स्टेटस, कोर्स लेवल, कॉलेज टाइप, कॉलेज, कोर्स आदि की जानकारी दर्ज कर दीजिए।
E Pravesh Mponline Portal
  • सारी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद दिए गए कैप्चा कोड को इंटर कर लीजिए।
  • अब सर्च के विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  •  इसके बाद स्क्रीन पर कॉलेज और कोर्सेज संबंधित जानकारी आ जाएगी।

FAQs – E Pravesh Mponline Portal 2024

प्रश्न 1. ई-प्रवेश एमपी ऑनलाइन पोर्टल क्या है?

उत्तर: e Pravesh MP online portal एक आधिकारिक पोर्टल है जिसे उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल से छात्र-छात्राएं निजी एवं सरकारी कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन ले सकते हैं और सीट अलॉटमेंट जैसी कई सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 2. ई प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल से कॉलेज में एडमिशन कैसे लें?

उत्तर: ई प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल से कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं फिर अंडरग्रैजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट पर क्लिक करके “Print Allotment Letter direct Link” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको कोर्स आदि का चयन करना होगा और सारी जानकारी देकर कॉलेज फीस का भुगतान करना होगा इस तरह एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रश्न 3. e Pravesh mponline Portal Helpline Number क्या है?

उत्तर: e Pravesh mponline Gov in Portal Helpline Number 0755-2554763, 0755-6720201 है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!