RCCMS UP 2023 | राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली यूपी @vaad.up.nic

rccms up app download | vaad.up.nic in | राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली | RCCMS UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 में राजस्व न्यायालय की प्रबंधन प्रणाली को कंप्यूटरीकृत करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली RCCMS UP (baad.up.nic) पोर्टल को ANO IO कंपनी के माध्यम से शुरू किया गया था। इस पोर्टल के द्वारा राज्य के सभी नागरिक राजस्व न्यायालय से संबंधित सेवाओं एवं सुविधाओं को ऑनलाइन प्राप्त कर पाएगें। 

RCCMS UP

राज्य के नागरिकों को अब किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे सभी जानकारी ऑनलाइन RCCMS UP Portal के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली vaad.up.nic पोर्टल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है इसलिए कृपया इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS UP)

उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली vaad.up.nic पोर्टल को शुरू किया है। सरकार ने इस पोर्टल के माध्यम से राजस्व न्यायालय की सभी सेवाओं एवं सुविधाओं को कंप्यूटरीकृत कर दिया है। 

Join Our WhatsApp Group!

इस पोर्टल के आ जाने से अब राज्य के किसी भी नागरिक को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय एवं पैसों की भी बचत होगी। सरकार द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल से प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। 

अब इस पोर्टल के जरिए कोई भी घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन राजस्व न्यायालयों की सेवाओं व सुविधाओं का लाभ उठा सकता हैं। राज्य के सरकार द्वारा तहसीलदार न्यायालय से राजस्व परिषद तक 2774 राजस्व न्यायालयों को इस पोर्टल के अंतर्गत शामिल किया है।

RCCMS UP Portal Overview 2023 

पोर्टल का नामRCCMS UP Portal
किसने लांच कियाउत्तर प्रदेश राज्य सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी नागरिक
उद्देश्यराजस्व न्यायालय से सम्बंधित सेवाओं एवं सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://vaad.up.nic.in/

RCCMS UP पोर्टल का उदेश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली RCCMS – vaad.up.nic पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को राजस्व न्यायालय से संबंधित सभी जानकारियां एवं इससे संबंधित सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उन्हें घर बैठे ही सभी जानकारियां प्राप्त हो सके। 

इस पोर्टल के माध्यम से कई प्रकार की जानकारी जैसे न्यायालय में की गई कार्यवाही, नियत तारीख की सूचना, न्यायालय द्वारा पारित आदेश आदि के बारे में ऑनलाइन इंटरनेट के जरिये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे लोगों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।

उत्तर प्रदेश ई-मंडी पोर्टल

उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना

RCCMS UP पोर्टल के लाभ विशेषताएँ

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के सुविधा के लिए राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (vaad.up.nic) पोर्टल को शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक राजस्व न्यायालय से संबंधित सेवाओं एवं सुविधाओं को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य के कोई भी आम नागरिक इस पोर्टल का लाभ घर बैठे अपने मोबाइल एवं कंप्यूटर पर इंटरनेट के जरिए लाभ उठा सकता है।
  • राज्य सरकार ने इस पोर्टल पर कुल 2774 राजस्व न्यायालय के सुविधाओं एवं सेवाओं को शामिल किया है। जिसमें नायब तहसीलदार न्यायालय के लेखक राजस्व परिषद तक सम्मिलित है।
  • इस पोर्टल के लांच होने से राज्य के नागरिकों को सरकारी कार्यालय या दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं है वह घर बैठे इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • RCCMS UP ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लोगों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी और इससे प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।

RCCMS UP (vaad.up.nic) पोर्टल पर मौजूद आंकड़ें 

कुल न्यायालय2774
कुल वाद16.32 M
कुल निस्तारित14.44 M
कुल विचाराधीन1.88 M
कुल विचाराधीन (एक वर्ष से अधिक)0.37 M
कुल विचाराधीन (तीन वर्ष से अधिक)0.31 M
कुल विचाराधीन (पांच वर्ष से अधिक)0.25 M
कुल अनअद्यतनीकृत वाद0.63 M

RCCMS UP मुकदमे की स्थिति ऑनलाइन चेक कैसे करें

  • सर्वप्रथम आप राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली की ऑफिशियल http://vaad.up.nic.in/ वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आपको वार्ड खोज विधि का एक विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब इसके नीचे कई सारे विकल्प आ जाएंगे जिसमें से आपको “कंप्यूटरीकृत वाद सं० पर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज पर आपको कंप्यूटरीकृत वाद संख्या दर्ज करना है इसके बाद आप को प्रदर्शित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप RCCMS UP ऑनलाइन पोर्टल के जरिए मुकदमे की स्थिति देख सकते हैं।

vaad.up.nic पोर्टल पर उत्तराधिकारी / वरासत हेतु आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको RCCMS UP की ऑफिशियल वेबसाइट http://vaad.up.nic.in/ पर जाना है।
  • अब इसके होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन का एक विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक करते हैं, नीचे कई सारे विकल्प आ जाएंगे। 
RCCMS UP
  • इनमें से आपको उत्तराधिकार / वरासत पर क्लिक करना है।
RCCMS UP
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा यहां आपको उत्तराधिकार / वरासत हेतु आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
RCCMS UP
  • अब एक नए पृष्ठ पर आपको मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करना होगा। इसके बाद आप यहां कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें पर क्लिक कर दें।
RCCMS UP
  • लॉगइन करते हैं आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जाएगा अब आपको यहां पर पूछे गए सभी जानकारियों को भर लेना है।
  • इसमें मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी अपलोड कर दें और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपका उत्तराधिकार / विरासत हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

vaad.up.nic पोर्टल पर राजस्व ग्राम कोड कैसे देखें

  • सर्वप्रथम आप राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली, उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल वेबसाइट http://vaad.up.nic.in/ पर चले जाएं।
  • अब आपको यहां वाद खोज विधि के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे इन विकल्पों में से आपको राजस्व ग्राम पर क्लिक करना है।
  • राजस्व ग्राम पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा यहां आपको जनपद तहसील परगना व ग्राम का चयन कर लेना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर ग्राम कोड प्रदर्शित हो जाएगा।

RCCMS UP पोर्टल का मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें

  • मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट http://vaad.up.nic.in/ पर चले जाएँ। 
  • अब इस पोर्टल के होमपेज पर आपको राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के लिए मोबाइल एप्लीकेशन – डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।   
  • इसके बाद आपको एक नए पेज पर Download का विकल्प दिखाई देगा। 
  • अब आप डाउनलोड पर क्लिक करके आसानी से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते है। 

आप अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर के जरिए भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते है। आपको बस प्ले स्टोर में जाकर RCCMS App UP सर्च करना है और उसके बाद इनस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करके इस ऐप को डाउनलोड एवं इनस्टॉल कर लेना है। 

RCCMS UP Portal Helpline Number

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको vaad.up.nic के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है यदि आपको RCCMS UP पोर्टल से सम्बंधित कोई भी समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के द्वारा संपर्क कर सकते है। 

राजस्व न्यायालय ईमेल – [email protected] 

दूरभाष – 91-522-2217145 , 91-7080100488

पत्राचार का पता – राजस्व परिषद, कैसबाग लखनऊ – 226001 

Conclusion 

दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली RCCMS UP पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे।

FAQ – RCCMS UP Portal 2023

Q 1. क्या RCCMS UP पोर्टल के द्वारा मुक़दमे की स्थिति ऑनलाइन देख सकते है?

Ans. जी हाँ ! राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली RCCMS UP (baad.up.nic) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मुक़दमे की स्थिति देख सकते है। इसका पूरा प्रोसेस हमने इस आर्टिकल में बता दिया है। 

Q 2. RCCMS का पूरा नाम (Full Form) क्या है?

Ans. RCCMS का पूरा नाम – Revenue Court Computerized Management System (राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली) है। 

Q 3. राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली का आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans. राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली RCCMS UP का ऑफिशियल वेबसाइट vaad.up.nic.in है। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!