यूपी पंख पोर्टल 2024 | UP Pankh Portal Registration @uppankh.in Login

UP Pankh Portal 2024: विद्यार्थियों को सही करियर के चुनाव में मदद करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शिक्षा के सभी क्षेत्रों से संबंधित जानकारी को एक पोर्टल पर एकत्रित कर दिया गया है इस पोर्टल का नाम यूपी पंख पोर्टल है। इस पोर्टल पर कॉलेज, कोर्स, छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा और करियर ऑप्शन से संबंधित तमाम गाइडलाइन उपलब्ध है जो विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार सही क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेंगी।

UP Pankh Portal Registration

आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूपी पंख पोर्टल 2024 (Uttar Pradesh Career Portal) से जुडी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। जैसे उत्तर प्रदेश करियर गाइडेंस पोर्टल क्या है? इसका लाभ कैसे ले सकते हैं? पोर्टल को लांच करने का उद्देश्य क्या है और यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन कैसे करें? इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

UP Pankh Portal 2024

राज्य के भविष्य को उड़ान देने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा परिषद और यूपी सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल को विकसित किया गया है जिसे Uttar Pradesh Career Portal भी कहा जाता है। इस पोर्टल को 5 सितम्बर 2022 को शिक्षक दिवस के दिन लॉन्च किया गया था। पोर्टल के तहत कुछ ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जो विद्यार्थियों को सही करियर ऑप्शन चुनने में मदद करेगी। पंख पोर्टल वह साइट है जिसे राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर विद्यार्थी पंजीकरण करके करियर से जुड़े हर सवाल का जवाब घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group!

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको कौन सा करियर चुनना चाहिए? कौन से कॉलेज में एडमिशन लेना चाहिए? एडमिशन का प्रोसेस क्या है? छात्रवृति कैसे मिलेगी? और आपको जिस क्षेत्र में जाना है उसमे कौन से कोर्स पढ़ने होंगे? तो ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको इस पोर्टल के जरिये मिल जाएंगे। इसके अतिरिक्त 12 वीं कक्षा के छात्रों को काउंसलिंग कराई जाएगी ताकि वे अपनी मर्जी के मुताबिक सही करियर ऑप्शन चुन कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकें।

Uttar Pradesh Career Guidance Portal 2024 Overview

उत्तर प्रदेश करियर गाइडेंस पोर्टल की संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है –

पोर्टल का नामयूपी पंख पोर्टल (UP Career Portal)
शुरू किया गयायूपी राज्य सरकार और माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा
लांच डेट5 सितम्बर 2022
लाभार्थीयूपी के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी
उद्देश्यविद्यार्थियों को सही करियर ऑप्शन चुनने में मदद करना।
लाभविद्यार्थी पोर्टल पर करियर से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब पा सकते हैं और कोई आशंका होने पर उसे दूर कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटuppankh.in

यूपी पंख पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य क्या है

सरकार द्वारा यूपी करियर गाइडेंस पंख पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की करियर से संबंधित आशंकाओं और सवालों को दूर करना है। ऐसे बहुत से विद्यार्थी हैं जिन्हें करियर चयन के लिए सही सलाह नहीं मिलती और इसके अभाव में वे गलत करियर ऑप्शन को चुन बैठते हैं जिससे आगे चलकर इसका परिणाम बेरोजगारी जैसी समस्या के रूप में दिखाई देता है। इन समस्याओं को देखते हुए यूपी सरकार ने पंख पोर्टल को लॉन्च किया है ताकि इस पोर्टल के जरिए 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार सही करियर ऑप्शन चुन सकें।

यूपी करियर गाइडेंस साइट पर सभी क्षेत्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है, इसलिए यदि विद्यार्थी को कभी अच्छे कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, एडमिशन, कोर्स आदि के बारे में जानना हो तो वे इस पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को अग्रसर करने के लिए समय-समय पर कई सारी योजनाएं लेकर आती रहती है। साथ ही सरकार यह प्रयास भी करती है कि युवा वर्ग सही करियर का चुनाव करके एक बेहतर भविष्य प्राप्त करने में सक्षम हों। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसके निम्नलिखित लाभ होंगे –

  • यूपी पंख पोर्टल का लाभ यूपी बोर्ड के 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक विद्यार्थियों को मिल रहा है।
  • इस पोर्टल के तहत अब तक लाखों स्टूडेंट्स पंजीकरण कर चुके हैं।
  • Pankh Portal UP के माध्यम से विद्यार्थी करियर से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऐसे छात्र – छात्राएं जिन्हें करियर को लेकर किसी प्रकार की शंका है, वे अपनी इस शंका को पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई जानकारियों के माध्यम से दूर कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर राज्य के इंटरमीडिएट विद्यार्थियों को सही करियर के लिए फ्री काउंसलिंग दी जाएगी।
  • विद्यार्थियों को जिस क्षेत्र में रुचि है, वे उस क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त करके सही रास्ते पर आगे बढ़ सकेंगे।
  • सही सलाह के अभाव में अक्सर विद्यार्थी गलत करियर ऑप्शन चुन लेते हैं लेकिन अब Uttar Pradesh Career Pankh Portal की गाइडेंस के माध्यम से उन्हें इस तरह की असुविधा का सामना नहीं करना होगा।
  • विद्यार्थी जिस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उस क्षेत्र से संबंधित सारे सवालों के जवाब जैसे कि कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, एडमिशन, कोर्स, छात्रवृति, करियर ऑप्शन आदि मिल जाएंगे।

यूपी निवेश मित्र

उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल

उत्तर प्रदेश पारिवारिक लाभ योजना

उत्तर प्रदेश ई-साथी पोर्टल

उत्तर प्रदेश करियर गाइडेंस पोर्टल का लाभ लेने के लिए पात्रता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश करियर गाइडेंस पोर्टल का लाभ लेने के लिए नीचे दिए गए पात्रता मापदंड को पूरा करना आवश्यक है –

  • यूपी पंख पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासी को मिलेगा।
  • सरकारी स्कूलों और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी पंख पोर्टल में प्रवेश कर सकते हैं।
  • यह पोर्टल 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को कैरियर काउंसिलिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
  • यूपी बोर्ड में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस पोर्टल के तहत पंजीकरण कर सकते हैं।

UP Pankh Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

Uttar Pradesh Career Pankh Portal पर पंजीकृत होने के लिए आपको केवल कुछ जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होगी जैसे कि लॉगिन आईडी और पासवर्ड। रजिस्ट्रेशन करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड विद्यार्थी को उनके विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा प्रोवाइड किया जाएगा, इस यूजर आइडी और पासवर्ड के बिना कोई भी विद्यार्थी UP Pankh Portal का लाभ नहीं ले सकता।

यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आप Uttar Pradesh Pankh Portal Registration करना चाहते है तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • यदि आप यूपी करियर गाइडेंस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले इस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिए।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने पोर्टल का होम पेज आ जाएगा, यहां पर आपको “प्रवेश” का विकल्प देखने को मिलेगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
up pankh portal 1
  • फिर एक नया पेज खुलकर आएगा, इस पेज में पहले आप अपना यूजरनेम डालिए और पासवर्ड डालकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
up pankh portal login 1
  • इतना करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, यहां पर आपको कुछ जरूरी जानकारी सबमिट करनी होगी जिसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UP Pankh Portal Login कैसे करें?

रजिस्ट्रेशन के बाद पात्र विद्यार्थी कभी भी यूपी पंख पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं, लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए –

  • सबसे पहले पंख पोर्टल यूपी की आधिकारिक वेबसाइट uppankh.in पर जाइए।
  • अब दिए गए “प्रवेश” के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • आपके सामने लॉगिन पेज ओपन होगा, यहां पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालिए।
  • फिर “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इस तरह UP Pankh Portal पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQs – Uttar Pradesh Career Portal 2024

प्रश्न 1. यूपी पंख पोर्टल क्या है?

उत्तर: यूपी पंख पोर्टल को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार और माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मिलकर लॉन्च की गई एक ऐसी आधिकारिक वेबसाइट है जो 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर से संबंधित सवालों के जवाब ऑनलाइन प्रदान करती है। इसके साथ ही करियर के सही चयन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा भी इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। जो विद्यार्थी अपने करियर को लेकर शंका में हैं, वे इस पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करके सही करियर का चुनाव कर सकते हैं।

प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश करियर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: UP Pankh Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन कर लीजिए, फिर दिए गए “प्रवेश” के विकल्प पर क्लिक कीजिए, अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड को इंटर करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लीजिए। इतना करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा जहां आपको कुछ जरूरी जानकारी सबमिट करनी होगी। इस तरह रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और डैशबोर्ड पर कॉलेज, एडमिशन, परीक्षा, कोर्स और छात्रवृत्ति आदि से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

प्रश्न 3. यूपी पंख पोर्टल के लाभ क्या हैं?

उत्तर: यूपी पंख पोर्टल 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सही कैरियर चुनाव करने की सुविधा प्रदान करता है। इस पोर्टल पर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त काउंसलिंग दी जाती है ताकि वे सही करियर का चुनाव कर सकें, इसके अतिरिक्त छात्रवृत्ति, ऐडमिशन, कोर्स और परीक्षा से संबंधित जानकारी भी UP Pankh Portal के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!