हिमाचल हिमकोष पोर्टल 2024 | Himachal Himkosh Portal Login Procedure

Himkosh Portal 2024: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा IFMIS (एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली) के कर्मचारियों को कई प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। आगे हम आपको Himkosh Login Portal के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

Himachal Himkosh Portal Login

राज्य के किसी भी कर्मचारी को अब सैलरी स्लिप/वेतन पर्ची/पे स्लिप आदि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सभी जानकारी आपको Himkosh Portal पर ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगी।  

यदि आप हिमकोष पोर्टल (Himkosh.nic.in) के बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं यहां हम आपको Himkosh क्या है, इसके लाभ, Himkosh Portal Login, Payslip, eSalary Mobile App Download आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। इसलिए कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।  

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

Himkosh क्या है? (himkosh.nic.in Portal)

हिमाचल प्रदेश के राज्य सरकार द्वारा Himkosh पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कर्मचारी अपने वेतन, पेंशन, चालान आदि से संबंधित जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के सभी कर्मचारियों को अपने वेतन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए Himkosh Login करना पड़ता है। इसके लिए कर्मचारियों को एक यूनिक आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाता है।

हिमकोष पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ राज्य के सभी कर्मचारी उठा सकते हैं। राज्य के कर्मचारी himkosh.nic.in पर Login करके आसानी से अपना पे स्लिप (Salary Slip), पेंशन विवरण, जीपीएफ स्टेटमेंट, ई सर्विस बुक आदि देख सकते हैं।

Himkosh HP Salary Slip 2024 Overview

पोर्टल का नामHimkosh – HP IFMIS
राज्यहिमाचल प्रदेश
विभागIFMIS (Integrated Financial Management Information System)
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारी
उद्देश्यराज्य के कर्मचारियों को सैलरी स्लिप, पेंशन विवरण, चालान आदि से सम्बंधित जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://himkosh.nic.in/

Himkosh Portal के लाभ

  • राज्य के कर्मचारियों के लिए सभी सेवाएं हिमकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
  • Himkosh पोर्टल पर राज्य के कर्मचारी सैलरी स्लिप, पेंशन विवरण, जीपीएफ विवरण, ई सर्विस बुक आदि सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के जरिए राज्य के कर्मचारी घर बैठे सभी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के आ जाने से अब किसी भी जानकारी के लिए कर्मचारियों को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • हिमकोष पोर्टल लॉगिन करके सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कर्मचारी Himkosh पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें

  • सर्वप्रथम आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट https://himkosh.nic.in/ पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आपको Project के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • प्रोजेक्ट पर क्लिक करते ही एक ड्रॉपडाउन मेनू खुलेगा। इस मेनू में आपको eSalary के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहाँ आपको E-Bills Login में यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालकर Sign in पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार Himkosh Portal Login प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

IFMIS Payslip डाउनलोड कैसे करें

यदि आप IFMIS Payslip देखना एवं डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इस पेज को फॉलो करके आसानी से आईएफएमएस पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट https://himkosh.nic.in/ पर चले जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको Project के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक ड्रॉप बॉक्स मेनु खुल जाएगा इसमें आपको eSalary के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नए पेज खुल जाएगा यहां आपको ई बिल लॉगइन डिटेल्स भरकर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगइन करते ही आपको Pay Slip का एक विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक कर ले।
  • इसके बाद आप जिस वर्ष एवं माह का पे स्लिप देखना चाहते हैं उसका चयन कर ले।
  • इसके बाद अगले स्क्रीन पर आपके सामने पे स्लिप खुल जाएगा। अब आप आसानी से Payslip डाउनलोड कर सकते हैं।

eSalary HP मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें

ई सैलरी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए हम आपको यहां दो तरीके बताने वाले हैं जिसे फॉलो करके आप आसानी से eSalary Mobile App डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आप हिमकोष के ऑफिशियल वेबसाइट https://himkosh.nic.in/ पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको सिटीजन सर्विसेज का एक सेक्शन दिखाई देगा इसमें आपको Mobile Apps पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नए पेज पर ई सैलेरी मोबाइल ऐप का विकल्प दिखाई देगा यहां आप Download Now के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर का एक पेज खुलेगा जहां आपको ई सैलरी मोबाइल ऐप Install के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इंस्टॉल पर क्लिक करते ही यह आपके फोन पर डाउनलोड हो जाएगी। इसके बाद आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले आपको प्ले स्टोर पर जाना है उसके बाद सर्च बॉक्स में eSalary HP लिखकर सर्च कर देना है। अब आपके सामने eSalary Mobile App आ जाएगा। यहां आपको Install पर क्लिक करके इसे डाउनलोड एवं इंस्टॉल कर लेना है। इसके बाद आप इस ऐप को ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल

Himkosh IFMIS Contact Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको हिमकोष के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप नीचे दिए गए Contacts संपर्क कर सकते है।

Directorate Treasuries, Accounts and Lotteries

Block No-23 SDA Complex, Kasumpti, Shimla-171009(H.P.)

Director

Name: Sh.Amarjeet Singh, 

Phone: 0177-2622132

Email: dirtre-hp[at]nic[dot]in

Additional Director

Name: Sh. Deepak Bhardwaj

Phone: 0177-2621820, 2626444

Email: addtre-hp[at]nic[dot]in

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको हिमकोष (himkosh.nic.in) से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां दी है, जिसे पढ़कर आप Himkosh IFMIS Portal, Himkosh Login, Payslip आदि के बारे में अच्छे से समझ सकते हैं। उम्मीद करता हूं कि आज का यह पोस्ट आपको बेहद पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे। धन्यवाद!

FAQ – Himkosh IFMIS Payslip 2024

प्रश्न 1. Himkosh पोर्टल पर पे स्लिप कैसे चेक करें?

उत्तर. हिमकोष पोर्टल पर पे स्लिप चेक करने के लिए आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद का प्रोसेस हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बता दिया है।

प्रश्न 2. हिमकोष पोर्टल का ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. हिमकोष पोर्टल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://himkosh.nic.in/ है।

प्रश्न 3. हिमकोष के अधिकारिक वेबसाइट से ई-सैलेरी मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर. ESalary Mobile App डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर Mobile Apps के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको eSalary Mobile App पर Download Now के लिंक पर क्लिक कर देना है इसके बाद आप ई सैलेरी मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!