उत्तराखंड राशन कार्ड नाम लिस्ट 2024 | Uttarakhand Ration Card List ऑनलाइन आवेदन @nsfa.uk.gov.in

Uttarakhand Ration Card List, उत्तराखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन | राशन कार्ड टोल फ्री नंबर | राशन कार्ड खोजें उत्तराखंड | uttarakhand nfsa ration card list kaise dekhe 2024, eration card, epds uttarakhand

राशन कार्ड आज हमारे लिए एक आवश्यक दस्तावेज बन चूका है। राशन कार्ड द्वारा सरकार राज्य के लोगो को प्रति महीने कुछ (न्यूनतम फिक्स) अनाज देना सुनिश्चित कराती है। राशन कार्ड योजना भारत के सभी राज्यों में लागू है, प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के निवासियों को राशन कार्ड जारी किया जाता है, अलग-अलग राज्यों की प्रति व्यक्ति मासिक अनाज सीमा भिन्न होती है। आज हम उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले eration card व पारम्परिक उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2024 के बारे में बात करने वाले है।

Uttarakhand Ration Card list
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड संबधित डाटा ‘खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग’ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जाते है। उत्तराखंड राशन कार्ड 2023-24 के लिए कैसे आवेदन करें, अपना राशन कार्ड कैसे खोजें, उत्तराखंड राशन कार्ड टोल फ्री नंबर क्या है, उत्तराखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आदि की सम्पूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा आर्टिकल पढ़े।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2024

सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को कहीं तरह के राशन कार्ड जारी किये जाते है। जिसमे मासिक व सालाना आय (Income) के हिसाब से बांटा (वर्गीकृत) किया गया है। अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड राशन कार्ड 2021 भी केवल उत्तराखंड के निवासियों के लिए है। जो भी व्यक्ति 1 लाख से कम आय वर्ग में आता है, वह राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र है। राशन कार्ड बन जाने के बाद आप एक निश्चित मात्रा में मासिक अनाज प्राप्ति को सुनिश्चित करते है। इसके दाम बाजार के सामान्य दरों की अपेक्षा काफी कम रहते है। यह सरकार द्वारा निर्धारित किए जाते है। इसमें समय-समय पर बदलाव किया जाता है।

उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल

Ration Card Yojana Uttarakhand Overview 2024

योजना का नाम राशन कार्ड स्कीम उत्तराखंड
किसकी योजना है। उत्तराखंड सरकार की
योजना वर्ष 2024
लाभार्थी उत्तराखंड के निवासी। 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://fcs.uk.gov.in/
उत्तराखंड राशन कार्ड हेल्प लाइन नंबरयहां क्लिक करें

राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है?

यदि आप उत्तराखंड में स्थायी रूप से निवास करते है, ऐसे में आपका राशन कार्ड नहीं बना है और आपको ये भी नहीं पता की पात्र है कि नहीं है। यदि पात्र होंगे तो क्या-क्या दस्तावेज लगेगे। इन सभी बिंदुंओ के बारे में हम बात करने जा रहे है। 

  • राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको राज्य का निवासी होना आवश्यक है।
  • उत्तरखंड का निवासी उत्तराखंड में ही कहीं दूसरी जगह जाकर रहता है तो वह भी राशन कार्ड बनवा सकता है। लेकिन यदि उसने पहले भी राशन कार्ड बनवाया था तो निरस्त हो जायेगा। एक समय में केवल एक स्थान पर ही राशन कार्ड ले सकते है।
  • आवेदन कर्ता बलिक (18 वर्ष से अधिक) होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास पहले से ही राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • नए शादीशुदा जोड़ा भी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। 

उत्तराखंड में राशन कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज।

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों का होना आवश्यक है। जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

  • आधार कार्ड। 
  • मतदाता पहचान पत्र। 
  • निवास पत्र। 
  • आयु प्रमाण पत्र। 
  • परिवार की आय सम्बन्धी घोषणा पत्र। (आय का विवरण)
  • मोबाइल नंबर।
  • ईमेल आई डी (वैकल्पिक)। 
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

Uttarakhand Ration Card 2024 के लाभ

राशन कार्ड बनवाने के कहीं लाभ है। आप मासिक न्यूनतम राशन (सरकारी दर पर) सुनिश्चित करने के साथ-साथ राशन कार्ड को आधिकारिक दस्तावेज के रूप में भी प्रयोग में लाया जा सकता है। कहीं बार तो ऐसा भी होता है कि यदि आपके पास राशन कार्ड है, तो आपका काम आसानी से हो जाता है। उत्तराखंड राशन कार्ड 2022 के और भी कहीं फायदे है, जिनका जिक्र हम नीचे करने जा रहे है।

  • राशन कार्ड को आधिकारिक निवास प्रमाण के लिए प्रयोग कर सकते है। जैसे – बैंक में खाता खोलने के लिए निवास के प्रमाण के रूप में।
  • उत्तराखंड राशन कार्ड 2022 पर मिलने वाली आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर सरकार द्वारा सब्सिडी का प्रावधान है। 
  • आप कहीं वस्तुए सस्ती डरो पर खरीद सकते है। जैसे- 
  1. गेंहू व चावल
  2. मिटटी का तेल
  3. चीनी
  4. रसोई गैस कनेक्शन
  5. पेट्रोलियम उत्पाद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट

उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखे? 2024

यदि आपने उत्तराखंड राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई किया है, लेकिन अब आपको अभी तक अपना राशन कार्ड नहीं मिला है। इसके लिए आप परेशान है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्यूंकि हम आपको बताएँगे कि आप अपना राशन कार्ड लिस्ट 2024 में ऑनलाइन नाम सर्च करके कैसे पता कर सकते है कि आपको राशन कार्ड बना है कि नहीं।

आप ऑनलाइन ये पता कर सकते है कि आपने जो राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था, वह फॉर्म आगे बढा या रिजेक्ट हो गया। आपका राशन कार्ड यदि बन चूका है और आपको अभी तक (उसकी हार्ड कॉपी) नहीं मिला है। तो आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसे देखने में यदि आपको समस्या आ रही है, तो हमने आपके लिए नीचे स्टेप बाई स्टेप बताया है कि आप इसे कैसे देख सकते है।

  • ऑनलाइन लिस्ट में राशन कार्ड को देखने के लिए आप सबसे पहले खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामला के विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। मुख्य पेज पर आने के बाद अब आपको Ration card details विकल्प मिलेगा, अब आपको इस पर क्लिक करना है। अब आप एक नए पेज पर आ जायेंगे।
uttarakhand ration card list
  • नए पेज पर आपको एक कैप्चा कोड भरने को मिलेगा। कैप्चा भरने के बाद verify बटन को दबाये।
uttarakhand ration card list
  • कैप्चा वेरीफाई करने के बाद आप नए पेज पर आ जायेंगे। यह आपको यहां आपको जिला तहसील, DPSO नाम, अन्न योजना का नाम आदि विवरण भरना है। विवरण भरने के बाद व्यू रिपोर्ट बटन को दबाये।
  • अब आपको DSO Wise RCCount [PP] सूची खुल जाएगी। अब आपको dfso नाम चुनकर उस पर क्लिक करना है। अब पुरे जिले के DISTRICT SUPPLY OFFICE की सूची आ जाएगी। अपने DFSO को चुने और उस पर क्लिक करें।
uttarakhand ration card list
  • अब आपके सामने आपके क्षेत्र के सभी कोटेदारों (TFSO: ARO) का नाम खुल जायेगा। अपने लोकल कोटेदार का नाम सर्च करें।
uttarakhand ration card list
  • कोटेदार (TFSO: ARO) के नाम पर क्लिक करने पर उनके अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थीयों का नाम आ जायेगा। इस प्रकार आप उत्तराखंड राशन कार्ड सूची में अपना नाम खोज सकते है।
uttarakhand ration card list

Uttarkhand Ration Card New Update

उत्तराखंड सरकार राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी लेकर आयी है। उत्तराखंड सरकार द्वारा कोविड 19 के कारण देश भर में लगाए गए लॉक डाउन के कारण काफी सारे लोग बेरोजगार हो गए थे। लोगों की नौकरिया चली गयी एवं कामकाज टप्प हो गए थे। ऐसे में सरकार द्वारा लोगो की समस्याएं देखते हुए लोगों को अनाज वितरण की यह योजना लायी है, इसके तहत सरकार द्वारा eration / राशन कार्ड धारकों के लिए दो किलो चीनी, व 10-10 किलो चावल व गेहू मुफ्त में दिए जायेंगे। सरकार द्वारा इसके लिए अध्यादेश लाया गया है। इस प्रकार अनाज व चीनी वितरण से लगभग 24 राशन कार्ड धारक सीधे लाभान्वित होंगे। 

राशन कार्ड के प्रकार – How Many Type of Ration Card

उत्तराखंड की यदि बात की जाय तो राज्य सरकार द्वारा 3 प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते है। जिनका निर्धारण आय वर्ग के हिसाब से किया गया है। ये तीनों APL BPL व Antyodaya कार्ड है। इनमे सबसे अधिक सालाना आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। विवरण निम्न है –

  1. APL (Above Poverty Line) Card – एपीएल कार्ड ऐसे उन आय वर्ग के परिवारों को दिया जाता है। जो है तो गरीब लेकिन उनसे भी कम आय वर्ग के जैसे BPL, AAY कार्डधारक परिवारों से उनका जीवन स्तर ऊपर है। साथ ही जिनकी सालाना आय 1 लाख से कम हो ऐसे परिवारों को APL कार्ड दिया जाता है। APL कार्डधारकों को सरकार न्यूनतम 15 किलो राशन मासिक सरकारी दरों पर देती है। 
  2. Below Poverty Line (BPL) Card – ऐसे आय वर्ग के परिवार जिनकी सालाना इनकम 10000 रुपये से कम हो, सरकार द्वारा ऐसे परिवारों को BPL श्रेणी में रखा जाता है। इन्हे 25 किलो मासिक राशन दिया जाता है। 
  3. AAY (Antyodaya Anna Yojana) Card – सबसे ज्यादा मासिक राशन 35 किलो अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी परिवारों को दिया जाता है। अंत्योदय अन्न योजना का लाभ ऐसे परिवारों को दिया जाता है, जिनका जीवन सतर बहुत ही नीचे है। बहुत गरीब परिवारों को इस कार्ड को दिया जाता है। इनके लाभार्थी को गेंहू व चावल व अन्य राशन नाममात्र की कीमत पर दिया जाता है। 

ये भी पढ़ें –

बिहार राशन कार्ड लिस्ट

उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट

झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट

राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड

मध्य प्रदेश राशन कार्ड

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट

उत्तराखंड राशन कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म 2024

राशन कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म डाउन लोड करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग उत्तराखडं के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

उत्तराखंड राशन कार्ड

आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद बायें तरफ ऊपर से चौथे स्थान पर ऑप्शन है आपको इस ऑप्शन क्लिक करना होगा। उसके बाद अगला विकल्प खुलेगा। 

Rashan card application form

अब आपको नई स्क्रीन पर लेकर आ गए है। यहां आपको डाउन लोड बटन मिलेगा। उसके नीचे कही PDF file मिलेगी। लेकिन आपको पहला विकल्प का ही चयन करना होगा। 

राशन कार्ड आवेदन / एप्लीकेशन फार्म – क्लिक here

राशन कार्ड के रंग – पीला नीला और नारंगी राशन क्या है ?

जैसा कि हमने ऊपर राशन कार्ड के प्रकार के बारे में बताया है। इसे केंद्र सरकार की one nation one ran kard योजना के तहत किया गया है। हमने इसके तीन भागो के बारे में बताया था। गरीबी रेखा से नीचे (BPL), गरीबी रेखा से ऊपर (APL) व अंत्योदय राशन कार्ड ये विभाजन वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत किया गया है। इन्ही को अलग – अलग रंगो में बांटा गया है। बिंदु वार विवरण हम नीछे दे रहे है – 

  • पीला कार्ड – AAY Card (Antyoday Ann Yojana Card)

अंत्योदय अन्न योजना कार्ड के अंतर्गत ऐसे लोग आते है, जिनकी आर्थिक स्थिति एकदम ख़राब होती है। समाज में सबसे गरीबी स्तर जो लोग जीवन यापन कर रहे है। उनके लिए यह योजना लायी गयी थी। यह एक पीले रंग का कार्ड होता है। इन्हे बहुत कम दाम पर मासिक 35 किलो अनाज दिया जाता है। 

  • नारंगी कार्ड – BPL Card (Below Poverty Line Card)

10000/- रुपये से कम आय वर्ग के लोगों को गरीबी रेखा से नीचे माना गया है। सरकार द्वारा इन्हे 25 किलो अनाज इसके तहत दिया जाता है। ये कार्ड नारंगी रंग का होता है। इसी लिए इसे नारंगी कार्ड भी कहा जाता है। 

  • नीला कार्ड – APL Card (Above Poverty Line Card)

एक लाख से कम आय वर्ग के परिवारों को APL कार्ड जारी किया जाता है। सरकार द्वारा इन्हे गरीबी रेखा से ऊपर का माना गया है। APL कार्ड धारकों को 15 किलो मासिक अनाज सरकारी दाम पर मिलता है। यह नीले रंग का कार्ड होता है। इसी लिए इसे नीला कार्ड भी कहा जाता है। 

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट

उत्तराखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

क्या आपने पहले से ही राशन कार्ड बनवाया है, तो आप नाम से राशन कार्ड खोजें खोजे नहीं होंगे तो आप नाम से भी आसानी से खोज सकते है। सरकार द्वारा तीन तरह के राशन कार्ड देश के नागरिकों को जारी करवाए जाते है। राशन कार्ड के लिए सभी नागरिक आवेदन कर सकते है। ज्यादा उच्च आय वर्ग के लोगों को छोड़कर अन्य सभी इसके लिए आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • यदि आप उत्तराखंड राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने राज्य की खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे -उदारण के लिए हमने उत्तर प्रदेश को लिया है। उसके लिए हम उत्तराखंड के खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जायेंगे। (दोस्तों यहां में आपको बता दूँ कि अभी पिलहाल सभी राज्यों में ऑनलाइन राशन कार्ड की सुविधा नहीं है।)
uttarakhand rashan card online apply
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड वाले विकल्प का चयन करना होगा।

अब नए eRation card (राशन कार्ड) के साथ ही बनेंगे आयुष्मान कार्ड

उत्तराखंड में नए eration धारक जिन्होंने हल ही में नया eration / राशन कार्ड बनवाया है, उनके लिए अच्छी खबर है। ऐसे राशन कार्ड धारक जिन्होंने नया राशन कार्ड बनवाया है, उनके आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाये जायेंगे। आयुष्मान कार्ड पर सालाना पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकते है। ये गोल्डन कार्ड वहीं पर मान्य होंगे जिनके साथ सरकार का अनुबंध किया हो। अभी तक 2014-15 तक बने राशन कार्डों से ही परिवार के सदस्यों के कार्ड बनाए जा रहे थे।

FAQ : उत्तराखडं राशन कार्ड लिस्ट

प्रश्न 1 – राशन कार्ड के रंग – पीला नीला और नारंगी राशन क्या है ?

उत्तर – इनकम के आधार पर सरकार द्वारा अलग अलग रंग के राशन कार्ड जारी किये जाते है। इसे पीला, नीला और नारंगी रंगो में बांटा गया है। जो गरीबी रेखा से नीचे, निम्न माध्यम व माध्यम आय वर्ग के लोगो को जारी किये जाते है।

प्रश्न 2 – उत्तराखंड में ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे चेक करें?

उत्तर – देश के सभी राज्यों की तरह ही उत्तराखंड सरकार द्वारा भी राज्य के निवासियों के लिए उत्तराखंड राशन कार्ड जारी किये जाते है। लोगों को ज्यादा समस्या न हो इसीलिए सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल बनवाये गए है। अधिक जानकारी के लिए कृपया पूरा आर्टिकल पढ़े।

error: Content is protected !!