मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 | Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Online Apply कैसे करें?

Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024: हमारे हर बुजुर्ग नागरिकों का सपना होता है कि वह एक बार तीर्थ यात्रा पर जरूर जाएं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई लोग अपने इस सपने को पूरा नही कर पाते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों को सरकार द्वारा निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।

Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana

इस आर्टिकल में हमने आपको Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024 से जुड़ी जानकारियाँ दी है, जैसे तीर्थ दर्शन योजना क्या है, आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है, इसके आवश्यक पात्रता, दस्तावेज आदि। इसीलिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत प्रदेश सरकार के द्वारा की गई है। जिसका संचालन मध्य प्रदेश सरकार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य में रहने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिकों को भारत के सभी तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल पर निःशुल्क तीर्थ यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

Join Our WhatsApp Group!

इसके साथ ही साथ इस तीर्थ यात्रा में होने वाले सारे खर्चे जैसे तीर्थ पर जाने की व्यवस्था से लेकर खाने पीने की सामग्री और रूकने का प्रबंध जैसी अन्य कई सारी सुविधाएं भी सरकार द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश के अंतर्गत जो यात्री 60 वर्ष से अधिक है, या 60 फीसदी से ज्यादा विकलांगता के शिकार है वैसे नागरिक अपने देखभाल के लिए एक सहायक व्यक्ति भी अपने साथ लेकर जा सकते है।

MPTAAS Scholarship

Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024 Overview

आर्टिकल नाममध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
शुरुआत की है मध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के बुजुर्ग लोग।
उद्देश्यनिशुल्क तीर्थयात्रा करवाने के लिए।
आधिकारिक वेबसाइटtirthdarshan.mp.gov.in
साल2024

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लाभ

  • एमपी तीर्थ दर्शन योजना का लाभ मध्यप्रदेश के सभी 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग वर्ग प्राप्त कर सकते है। 
  • इस योजना के माध्यम से निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
  • यात्रा के दौरान रूकने की व्यवस्था, खाने पीने की व्यवस्था जैसी कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
  • MP Tirth Darshan Yojana के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग यात्री या 60 प्रतिशत से अधिक विकलांगता के शिकार यात्री अपने साथ देखभाल के लिए एक सहायक व्यक्ति भी ले जा सकते है। 
  • इस योजना के माध्यम से उन बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा जो कि आर्थिक तंगी के कारण कभी तीर्थ नही कर पाते है।
  •  मध्यप्रदेश तीर्थ दर्शन योजना को गंगा स्नान, काशी कॉरिडोर, संत रविदास और कबीरदास तीर्थ स्थलों के दर्शन के साथ आरंभ किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत अमरनाथ, शिर्डी, अजेमर शरीफ जैसे तीर्थ स्थल भी शामिल किए गए है।

मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए उपलब्ध सेवाएं

  • विशेष रेल से यात्रा
  • खाने पीने की व्यवस्था
  • ठहरने की व्यवस्था
  • आवश्यकता के अनुसार बस की यात्रा
  • गाइड और अन्य बाकी सुविधाएं

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्रता

  • यात्रा करने वाला मध्यप्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले कि उम्र 60 साल या इससे अधिक होना चाहिए एवं महिला आवेदनकर्ता के लिए निर्धारित उम्र में 2 साल की छूट है।
  • आवेदनकर्ता चाहे तो समूह बनाकर भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि समूह में सिर्फ 25 लोग ही हो सकते है। 
  • यदि पति-पत्नी दोनों में से केवल एक ही इस योजना के पात्र है लेकिन दोनों साथ मे तीर्थ यात्रा पर जाना चाहते है तो दोनों ही तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। 
  • 60 फीसदी से अधिक विकलांगता के शिकार नागरिकों के लिए कोई उम्र सीमा नही है।  
  • इसके साथ ही साथ आवेदनकर्ता नीचे दिए गए रोगों से ग्रसित नही होना चाहिए अर्थात आवेदन करने वाला व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होने चाहिए:
  • टीवी
  • कार्डियाक
  • संक्रमण
  • कोंजेष्टिव
  • कोरोनरी अपर्याप्तता 
  • कोरोनरी थ्रोम्बोसिस
  • मानसिक व्याधि
  • कुष्ठ रोग
  • स्वास संबंधित बीमारी
  • अगर यात्रा करने वाले कि उम्र 65 साल से ज्यादा है और वह एकल है। या यात्री पति-पत्नी की उम्र 65 साल से ज्यादा है अथवा यात्री 60 फीसदी से भी ज्यादा विकलांगता के शिकार है तो ऐसी स्थिति में उनके साथ एक सहायक का होना अनिवार्य है।
  • यदि यात्री समूह में यात्रा कर रहे है तो 3 से 5 लोगों के समूह में एक सहायक जा सकता है। 

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना

तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो 

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

अगर आप भी मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताने वाले है। जिसका अनुसरण करके आप आसानी से Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Online Registration कर सकते है:- 

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक http://tirthdarshan.mp.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड करें का विकल्प मिलता है, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
  • इसके पश्चात तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक कर लें।
Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana ONLINE
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आ जायेगा, जिसके सामने आपको डाउनलोड का विकल्प दिखेगा।
  • अतः फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट निकाल लें। 
  • अब इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारियों जिनमें आपका नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि को अच्छे से भर लें। 
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस फॉर्म को संलग्न करके, यह फॉर्म तहसील / उप तहसील कार्यालय में जमा कर देना होता है।
  • इस तरह से आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऑनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऑनलाइन स्टेटस देखने की प्रक्रिया

अगर आप MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Online Status चेक करना चाहते है तो आगे हम आपको इसके पूरे प्रोसेस के बारे में बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आवेदन की स्थिति देख सकते है:- 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश तीर्थ दर्शन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Dashboard का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
  • इसके बाद यहां पर आपको आवेदन की स्थिति जाने का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपको समग्र मेम्बर आईडी दर्ज करना होता है। 
  • इसके बाद आवेदन की स्थिति देखे के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके सामने एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आवेदन का स्टेटस आ जायेगा। 

Conclusion 

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 से जुड़ी हर प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है। आशा करते है कि आपको हमारा यह लेख अवश्य ही पसंद आया होगा और आप भी MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का लाभ उठा सकेंगे। 

FAQ: MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: इस योजना से संबंधित यदि आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए या कोई परेशानी हो, तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 9425012227 / 9424891654 पर संपर्क कर सकते है।

प्रश्न 2. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जिला के अनुसार तीर्थ यात्रा की सूची कहाँ से देख सकते है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर: Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के अंतर्गत, जिले के अनुसार तीर्थ यात्रा की सूची आप तीर्थ यात्रा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट tirthdarshan.mp.gov.in से चेक कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!